राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: 6 राशियों के लिए रहेगा संकट का सप्ताह, जानिए क्या शुभ और अशुभ होगा इस सप्ताह?

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 11 मार्च से 17 मार्च तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि की आर्थिक स्थिति निरंतर मजबूत होती जाएगी। शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। अगर आपने किसी से उधार लिया हुआ है तो इस सप्ताह आप उधार का पैसा भी चुका देंगे। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खरीदारी मज़ेदार रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहकार नहीं मिलेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लव लाइफ की समस्याएं खत्म होने से आप खुश रहेंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से भी बचें। स्टूडेंट्स के लिए सप्ताह ठीक ठाक रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत में पहले से अधिक सुधार होगा बच्चों की सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घर का वातावरण थोड़ा परेशानी भरा रह सकता हैं और सप्ताह के शुरुआती दिनों में खर्च भी ज्यादा रहने वाला है। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। जो लोग आपका विरोध करने की कोशिश करेंगे वो आपके सामने कमजोर हो सकते हैं। इस सप्ताह आप थोड़े समय में बहुत से काम निपटाना चाहेंगे।

प्यार के विषय में : आप जिस से प्रेम करते है, उन के साथ आप का रिश्ता बेहद अच्छा बना रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी-व्यवसाय के मामले में यह सप्ताह बहुत शुभ रहेगा, आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह समय मिथुन राशि वालों के अनुकूल है। आपको नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आय में भी वृद्धि होगी। मकान या भवन खरीदने के लिए बिल्कुल सही समय है। आपकी उपलब्धि परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। बेवजह किसी से बहस हो सकती है साथ ही कोर्ट-कचेहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।

प्यार के विषय में : पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। लव पार्टनर पर खर्चा बढ़ेगा।

करियर के विषय में : आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए आपको बहुत अधिक मौके मिलते रहेंगे कलात्मक क्षेत्र से फायदे मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप किसी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं। आपके साथ कोई समस्या भी हो सकती है। कानूनी मामलों में आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। एकाग्रता में कमी हो सकती है। आपके दिमाग में एक साथ कई चीजें चलेंगी। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कोशिश करें, सफल भी हो जाएंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले लेंगे तो ज़िन्दगी में आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपको पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।

करियर के विषय में : पूर्व में किया गया निवेश लाभ दिखाएगा। बाजार में पहचान व धाक बढ़ेगी।

हेल्थ के विषय में : संतुलित आहार न लेना आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आप जिस पर यक़ीन करते हैं, हो सकता है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो अविवाहित लोगों के लिए विवाह का योग है। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। इस सप्ताह शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से आपको संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपके प्रेम संबंध बहुत गहरे हो सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी में थोड़ा तनाव भी हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा परन्तु पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दिनचर्या में छोटी-मोटी असावधानी होने से सरल काम कठिन हो सकते हैं। किसी के साथ पैसों को लेकर विवाद हो सकता है इसलिए सावधान रहें। कई मजबूत ताक़तें आपके विरुद्ध काम कर रही हैं। आप ऐसे कदम उठाने से बचें, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। आप अपने साथी की जरूरतों का खास ध्यान रखेंगे। आपकी वाणी के कारण समस्या न खड़ी हो इस बात का ध्यान रखिएगा।

प्यार के विषय में : असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं।

करियर के विषय में : आपके कार्यक्षेत्र के अंदरूनी वातावरण में सुधार होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें। आलस्य, थकान और बदन दर्द से परेशान रह सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यापारियों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धनलाभ का सप्ताह है। प्रॉपर्टी संबंधी समस्या का समाधान हो जाएगा। इस सप्ताह समाज में आपकी प्रतिभा से आपकी इज्जत बढ़ेगी। आपको कुछ ऐसे काम दिए जा सकते हैं, जिन्हें आपके सिवा कोई और नहीं कर सकते हैं। आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। परिवार का कोई सदस्य नई खुशखबरी दे सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी पर किया गया संदेह आने आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी संबंधित समस्या हल होगी। कॉम्पिटिशन में जीत के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : लंबी यात्रा पर जाने से बचें, सेहत बिगड़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह ऑफिस में भी आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति निरंतर मजबूत होती जाएगी। इस सप्ताह आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। सफलता मिलेगी। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आपकी किसी बात से पार्टनर परेशान हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही कुछ बोलें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा, फिर भी कार्य के प्रति आपकी निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी।

हेल्थ के विषय में : मानसिक थकान रहेगी। पुराने रोगों भी परेशान कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि के जातकों के लिए एकदम बढ़िया सप्ताह है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। ऑफिस में माहौल बढ़िया रहेगा। धनार्जन होगा। कुसंगति से बचें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से आपको साकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा।

प्यार के विषय में : अविवाहित प्रेमी जातक इस सप्ताह थोड़ा संयम से काम लें तो बेहतर रहेगा।

करियर के विषय में : अधिकारियों से मदद मिल सकती है। नए व्यापारिक संबंध भी बनेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिल पाएंगे।

हेल्थ के विषय में : मानसिक और शारीरिक थकान से परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। कार्य के लिए उतावलापन ना दिखाएं। आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मकर राशि वाले विवेक का प्रयोग करें।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ किसी एकांत स्थान में घूमने जा सकते है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी में आपकी किस्मत खूब चमकने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें। थकान और नींद की कमी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कई वर्षों से अटके हुए धन की आपको आकस्मिक प्राप्ति हो सकती हैं। परिवार में खुशहाली निरंतर बनी रहेगी। हालांकि कुछ पारिवारिक मामले उलझ भी सकते हैं। आपको ना चाहते हुए भी किसी व्यक्ति को उधार पैसा देना पड़ सकता है। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में इस सप्ताह आपको सफलता मिलेगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ समय आसानी से बीतेगा। दोनों तरफ से वादे किए जाएंगे।

करियर के विषय में : करियर में आ रही रुकावट दूर होंगी। नौकरी में फायदे के नए और अनपेक्षित मौके मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : खानपान पर विशेष ध्यान दें। फूड प्वॉइजनिंग से बचें। संतान का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। परिवार के साथ सुखद अहसास होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। बिजनेस के फैसले सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस या नौकरी में भाग्य के भरोसे किए गए काम अधूरे रह सकते हैं। अधिक भावुक्ता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए अच्छे योग हैं।

करियर के विषय में : व्यावसायिक रुप से यह वक्त अच्छा रहेगा, कार्य में तरक्की के योग हैं। वित्तीय रुप से कमियां आपको परेशान कर सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप की सेहत खिली-खिली सी रहेगी।

आपने साप्ताहिक राशिफल 11 मार्च से 17 मार्च का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 11 मार्च से 17 मार्च का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 11 मार्च से 17 मार्च’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : परीक्षा में सफल होने के लिए अपनी राशि के हिसाब से करें ये उपाय

Back to top button