बॉलीवुड

सालों पहले टूटा था माधुरी और संजय दत्त का रिश्ता, इस “कलंक” ने फिर कर दिया एक

बॉलीवुड में पहले से कई कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पहले एक्स एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे और सामने पड़ जाने पर एक दूसरे से नजरे चुराने लगते थे वहीं आज के वक्त में वो साथ काम भी करने लगे हैं और दोस्ती भी बनाने लगे हैं। इस तरह के कितने ही कपल आपको देखने के मिल जाएंगे फिर चाहे वो रनबीर और दीपिका हों या फिर रणवीर और अनुष्का। ऐसी ही सालों बाद माधुरी और संजय दत्त भी एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि दोनों के अफेयर के चर्चे भी बहुत रहे।

एक साथ होंगे माधुरी और संजय

करण जौहर के प्रोडक्शन फिल्म में संजय दत्त औऱ माधुरी साथ काम कर रहे हैं और ये फिल्म भी बहुत जल्द रिलीज के लिए तैयार है। गौरतलब है कि इस फिल्म में माधुरी से पहले रोल श्रीदेवी को ऑफर हुआ था, लेकिन आसमायिक हुए उनके निधन ने सबकुछ बदल दिया। इसके बाद ये रोल माधुरी दीक्षित को मिला। हालांकि शुरुआत में ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि संजय भी इस फिल्म में हैं तो दोनों के सीन अलग होंगे, लेकिन अब पता चला है कि दोनों के साथ में कई सीन है, लेकिन उन्हें काम करने में कोई दिक्कत नहीं हुआ।

इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसे संजय लीला भंसाली जैसी भव्य फिल्म बनाने का प्रयास किया गया है। माधुरी तो संजय लीला की फिल्म की भव्यता का हिस्सा रही हैं, लेकिन संजय दत्त के लिए ऐसा पहला अनुभव होगा। दिलचस्प है कि माधुरी के लुक को एक बार फिर चंद्रमुखी जैसा बनाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में संजय दत्त औऱ माधुरी के अलावा , आलिया, वरुण, आदित्य, सोनाक्षी अहम भूमिका में है।

लोगों को पसंद थी संजय-माधुरी की जोड़ी

इस फिल्म मे दो जोड़िया ऐसी हैं जो पहले भी अपना कमाल दिखी चुकी हैं। एक वरुण आलिया की और दूसरी संजय माधुरी की, वहीं आदित्य औऱ सोनाक्षी पहली बार साथ आएंगे। हालांकि किसकी जोड़ी किसके साथ है इस बात का खुलासा को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। सबसे ज्यादा दिलचस्पी लोगों को संजय और माधुरी को साथ देखने में हैं जो कई सालों बाद साथ नजर आने वाले हैं।

बता दें कि संजय और माधुरी की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पंसद की जाती थी और ऐसी भी खबरें आती थीं की दोनों एक दूसरे को भी काफी पसंद करते थे। संजय की मुलाकात जब माधुरी से पहली बार हुई थी तो वो शादीशूदा थे, लेकिन माधुरी को देखकर संजय उनपर फिदा हो गई। उन दिनों न्यूयॉर्क में उनकी पत्नी रिचा अपने कैंसर का इलाज करा रही थीं औऱ जैसे ही अफेयर की खबरें पता चली वो भारत दौड़ी चली आई थी।

संजय और माधुरी शायद एक हो भी जाते, लेकिन मुंबई हमले में संजय का नाम आने के बाद और उनके जेल जाने के चलते माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। संजय दत्त का नाम कई एक्ट्रेसेज से जुड़ा था, लेकिन जिसके साथ वो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे वो माधुरी थीं। दोनों ने जिस मोड़ पर अपने रिश्ते को छोड़ दिया था उससे सभी को लगा था कि अब ये साथ नहीं नजर आने वाले, लेकिन कंलक के चलते अब एक बार फिर माधुरी औऱ संजय एक साथ दिखेंगे।

यह भी पढ़ें

Back to top button