अध्यात्म

अगर घर में पाना चाहते हैं बरकत, तो आज से ही शुरू कर दें ये 5 काम करना

घर में इतना अन्न हो कि खान के बाद भी बचा रहे या घर में इतना धन हो कि खर्च करने के बाद भी बचा रहे, इसी को बरकत कहते हैं। बरकत बनी रही इसके लिए लोग न जाने क्या क्या नहीं करते हैं। घर परिवार में बरकत बनी रहे, इसके लिए मेहनत के साथ साथ कुछ चीज़ों पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिसकी मदद से आपके घर में माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और इससे आपके घर में बरकत बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको उन कामों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी और आपको किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं होगी।

1. दान करें

घर परिवार में हमेशा बरकत बनी रहे, इसके लिए आपको समय समय पर दान पुण्य करते रहना चाहिए। इसके लिए किसी भी ज़रूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराये या फिर उसे उसकी ज़रूरत की चीज़े दे। मंदिर में जाकर दान पुण्य करने से भगवान खुश होते हैं और आप जिनको दान देते हैं, उनकी आत्मा आपको आशीर्वाद देती है, इसलिए आपको समय समय पर दान पुण्य करते रहना चाहिए।

2. भोजन सही समय पर करें

 

घर परिवार में हमेशा बरकत बनी रहे, इसके लिए भोजन को नियमानुसार ही ग्रहण करना चाहिए। भोजन ग्रहण करने से पहले एक रोटी गाय या कुत्ते के लिए निकाल कर रख देना चाहिए। इसके अलावा कभी भी बासी भोजन नहीं करना चाहिए। भोजन करने से पहले ईश्वर का नाम लेना चाहिए। भोजन कभी भी दक्षिण दिशा में मुंह करके नहीं ग्रहण करना चाहिए, इससे घर में कंगाली आती है।

3. गुस्सा और क्रोध न करें

 

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में बरकत हमेशा बनी रहे, तो आपको कभी भी गुस्सा और क्रोध नहीं करना चाहिए। इसके लिए घर में शांति का माहौल बनाना चाहिए। जिस घर में कलेश होता है, उस घर में माता लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है, इसलिए आपको कलेश से बचना चाहिए और घर का वातावरण एकदम शुद्ध बनाना चाहिए।

4. स्त्री का अपमान न करें

Young couple is arguing in restaurant

जिस घर में स्त्री को मान सम्मान नहीं मिलता है, उस घर में माता लक्ष्मी कभी भी निवास नहीं करती हैं। इसलिए स्त्री का अपमान घर में बिल्कुल नहीं होना चाहिए। स्त्री को मान सम्मान देना चाहिए, इससे आपके घर में हमेशा बरकत रहेगी और किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं होगी। इसके अलावा घर में किसी भी सदस्य को नशा नहीं करना चाहिए।

5. यज्ञ करें

घर में बरकत बनी रहे, इसके लिए समय समय पर हवन आदि का प्रबंध करते रहना चाहिए। यज्ञ से घर का वातावरण एकदम शुद्ध रहता है और किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां घर के अंदर प्रवेश नहीं करती हैं। इसलिए हर महीने आपको घर में हवन या यज्ञ करवाना चाहिए। इसके साथ ही कन्या को भोजन करवाना चाहिए, इससे आपकी सभी मनोकामना पूरी होती हैं।

Back to top button