विशेष

साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि के बाद से इन चार राशि के जातकों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 4 मार्च से 10 मार्च तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि को संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। आने वाले दिनों में फायदा होने के योग हैं। निवेश के लिए बेहतर मौका नहीं है इसलिए किसी भी प्रकार के निवेश ने बचें। आपके कामकाज की क्षमता और बढ़ सकती है। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। बैंकिग कार्यों को प्राथमिकता दें।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। पार्टनर से आपको प्यार और सुख दोनों ही मिलेंगे।

करियर के विषय में : परीक्षा में निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस सप्ताह प्रमोशन के भी आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आप नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें अपनों का साथ आपका मनोबल और अधिक बढ़ाएगा। स्वयं को तरोताजा और उत्साहित अनुभव करेंगे। सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। समझ-विवेक पर बल दें। सामाजिक संपर्क के क्षेत्र का विस्तार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने की सोच रखें। पूंजी निवेश के लिए सप्ताह अच्छा है परंतु किसी को उधार ना दें।

प्यार के विषय में : आप लव पार्टनर के साथ अपने दिल के जज़्बातों को साझा करेंगे और साथी की भी भावनाओं को समझेंगे।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोग अधिक कार्य के चलते व्यस्त रहेंगे परंतु आर्थिक उन्नति के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शारीरिक कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ मिल सकता है। नए मित्रों से मिलना भाएगा। शिक्षा संस्कार प्रेम और पवित्रता को बल मिलेगा। धनधान्य पर्याप्त बना रहेगा। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। यह सप्ताह काफी परिश्रम वाला साबित होगा। संतान पक्ष से कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए उत्तम सप्ताह है।

प्यार के विषय में : आपका और आपके पार्टनर का रोमांटिक जीवन इस सप्ताह आनंदित रहने वाला है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। रोमांस दरकिनार हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन आपके लिए सुखमय रहेगा।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला है। व्यवसाय को बढ़ाने में फायदा मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : दौड़-भाग के चलते थकान रहेगी। आलस्य से भी परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों को इस सप्ताह दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। नए संबंधों से आपको फायदा हो सकता है। कामकाज और उसके लिए जरूरी लोगों को समझें। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आ सकती है। इस सप्ताह आप ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।

प्यार के विषय में : विवाहितों के लिए सप्ताह सामान्य है। प्रेमियों के लिए थोडा कठिन रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में सावधानी रखें। किसी को पैसा उधार न दें।

हेल्थ के विषय में : बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने का योग बन रहा है। संतान के कामकाज पर नजर रखनी होगी। संतान को समय भी देना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त सप्ताह है।

प्यार के विषय में : आप अपने प्रेमी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से खुश होंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल नहीं है। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ लोग आपके कामों में रुकावटें डालने की कोशिश कर सकते हैं। स्वार्थ पूर्ण बातों की वजह से कुछ संबंधों में बदलाव के योग हैं। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। मित्रों एवं परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध मधुर और मजबूत होंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन कुछ नया करने से भी बचें। कुछ लोग अपनी मेहनत और नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों की प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है। लोगों की नजर आप पर रहेगी। जमीन-जायदाद में रुचि बढ़ सकती है। छोटे कारोबारियों के लिये यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा।

प्यार के विषय में : आप का जीवनसाथी आप का पूरा साथ निभाएगा।

करियर के विषय में : जल्दबाजी में कोई काम न करें। अपने व्यवहार में भी संतुलन रखें। बिजनेस अच्छा चलेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा गंभीर रहने की जरुरत होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह से धनु राशि वालों के काम आसानी से पूरे होने लगेंगे। अगर आप बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपने दस्तावेज अच्छी तरह से चेक कर लें। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। बड़े अधिकारियों द्वारा दिए हुए काम को नजरअंदाज न करें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

प्यार के विषय में : जीवन साथी का स्नेह आपके जीवन में नए रंग बिखेरेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा वाले लोगो को प्रमोशन मिलने के पूर्ण योग बन रहे है। इस सप्ताह आप तरक्की के चरम पर होगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। किसी भी वजह से अगर आपकी मेहनत कम हो जाए तो उसका असर जिंदगी की कई चीजों पर आ जाता है। सफ़र के लिए सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताज़ा कर सकता है। इस सप्ताह आपकी मेहनत और सूझ-बूझ से मुश्किलें हल होंगी। उधार देने से बचें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध में भावनाओं के बदले पैसे का प्रदर्शन करना सही नहीं होगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रयत्न रंग लाएंगे और विकास के अवसर आएगें।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी। मेहनत के साथ थकान भी होगी। नींद की कमी से परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। अगर आपसे कोई ख़ुद न पूछे, तब तक अपनी सलाह न दें। यहाँ तक की आपकी राय भी किसी को अखर सकती है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। इस सप्ताह एकाग्र होकर अपने काम में ध्यान लगायें। मेहनत का लाभ उम्मीद से ज्यादा मिलने वाला है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेमी से भी गिफ्ट मिलने के योग हैं।

करियर के विषय में : साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : मानसिक अशांति और तनाव के योग हैं। थकान और आलस से परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले इस सप्ताह अनुशासनात्मक और आशावादी रहकर आगे बढ़ें। निजी जीवन में खुशियों की संरचना बढ़ेगी। बाधाओं में कमी आएगी ऑफिस में साथ काम करने वाले और बड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होने के योग हैं। कुछ नया भी सीख सकते हैं। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह दिल-दिमाग में भावनाएं उफान पर रहेंगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप अपने कार्य के प्रति आप दृढ़ संकल्प रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : हेल्थ सामान्य रहेगी। ज्यादा भारी खाना खाने से बचें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 4 मार्च से 10 मार्च का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 4 मार्च से 10 मार्च का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 4 मार्च से 10 मार्च’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखने से बदल जाती है किस्मत जाने कैसे

Back to top button