राशिफल

Rashifal: 29 साल बाद शिवरात्रि पर बन रहा है शुभ संयोग, शिव जी की कृपा से 8 राशियों की होगी मौज

शिव भक्तों के लिए आज का दिन बह खास हैं क्योंकि आज महाशिवरात्रि का पर्व है जो पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता हैं। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। बता दें कि इस महाशिवरात्रि पर सूर्य-चंद्रमा शिव योग बना रहे हैं। जिसका आठ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर राशिफल का निर्माण किया जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि महाशिवरात्रि का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal 4 March 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कुछ खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आज भोलेनाथ के शिवलिंग पर नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए जल चढाएं। किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा। आपको कार्यालय में अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। उधार के लेन-देन से आज आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको सड़क किनारे तैयार होने वाले खाने से बचना होगा। भगवान शिव की कृपा से आपको अपने जीवन के हर मोड़ पर सफलता मिलेगी। आपका शुभ समय शुरू हो चुका है जिससे आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। आने वाला समय भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। जरुरी काम थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। महाशिवरात्रि के दिन मिथुन राशि वाले सुबह जल्दी जग के स्नान करें। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ भगवान शिव जी की पूजा करें, आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और प्रेम विवाह करने के योग बनेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव की स्थिति बनने की संभावना है। लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इस स्थिति को संभाल लेंगे। प्रेमी वर्ग के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सफेद फूलों के साथ रुद्राक्ष की माला भगवान शिव को अर्पन करें, इससे आपका स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। आपके प्रयासों को अब पारिवारिक संपत्ति और आपके व्यक्तिगत धन के निर्माण की ओर मोड़ दिया गया है। व्यवसाय में आपका साथी आपके नुकसान का ध्यान रखेगा। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज भोलेनाथ की पूजा करने से नौकरी धंधे की रुकावटें खत्म हो जाएंगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज काम सोच समझकर करें और बातचीत के दौरान कुछ भी गलत कहने से बचें। इससे आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। आय में कई गुना वृद्धि होगी और दूसरे घर में जाने की संभावना है। आपको अपने शरीर और स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना पड़ सकता है भविष्य की व्यवसायिक योजनाओं के लिए आपको पूरी प्लानिंग करके चलनी चाहिए। इससे अपना आर्थिक लक्ष्य भी पा सकेंगे। पार्टनर से सरप्राइज मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा। आप अपने दुश्मनों पर काबू पाने में सक्षम होंगे। एक उपहार या विरासत आपके रास्ते में आ सकती है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी नकारात्मक मामले में फंसे तो आप कोई महत्वपूर्ण मौका भी गंवा सकते हैं। आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। अचानक कोई तरीका आपके दिमाग में आ सकता है। आज अपने काम पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दोस्त और प्रेमीजन आपके लिए मददगार रहेंगे। गिफ्ट मिलने के योग हैं। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। आज नये विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आज भोलेनाथ आपके सभी कष्टों का निवारण करेंगे। आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। व्यवसायिक रूप से खूब प्रगति करेंगे। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। वहां आपकी ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिये भविष्य में उपयोगी और मददगार साबित होंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मध्याह्न के बाद की स्थिति अनुकूल रहेगी। मन में जो दुविधा चल रही हैं उसका निराकरण मिल जाएगा। आज आपका शरीर तथा मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। लव पार्टनर के साथ चली आ रही अनबन की समस्या दूर हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके सामने नए काम और नई बिजनेस डील आ सकती है। परेशानियों से निपटने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई प्रिय वस्तु आपसे छिन सकती है या नष्ट हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। वाहनादि सुख मिलेगा। आपका वित्तीय भाग्य उच्च चल रहा है। बस आप अपने आवेग पर लगाम लगाने की कोशिश करे और आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद भी ले पाएंगे। प्रेम संबंधों में खुशियों की दस्तक हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके सभी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ता हुआ दिखेगा। भोलेनाथ की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। मानसिक शांति आपके मन पर छाई रहेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। लवमेट के साथ आज आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपका आगे उनसे से संपर्क में बना रहना अच्छा होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवारिक में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। कार्यभार के कारण शिथिलता का अनुभव होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज की मेहनत आने वाले दिनों में बहुत काम आएगी। मीन राशि वाले लोग आज सेहत के मामले में लापरवाह न रहें। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ महाकालाय नम:’ मंत्र का जप करें।

आपने Rashifal 4 March 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 March 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें। अगर आप महादेव के भक्त हैं तो कमेंट में ‘जय भोलेनाथ’ जरूर लिखें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 March 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि 2019: पूजा के दौरान नहीं करें इन 6 चीजों का इस्तेमाल, महादेव हो जाएंगे नाराज

Back to top button