राशिफल

मासिक राशिफल मार्च: इस महीने इन चार राशियों पर बन रहा है राजयोग, पूरे होंगे सभी सपने

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की मार्च का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको मार्च महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें मार्च माह का यह March 2018 Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना है। किसी से फालतू ही उलझने से बड़ा विवाद हो सकता है। किसी बात का डर भी बना रहेगा। सरकारी मामले भी उलझ सकते हैं। लोगों से अनबन हो सकती है।

प्यार के विषय में : बिजनेस और कार्यक्षेत्र में अच्छा फायदा मिल सकता है। पार्टनर मददगार रहेगा।

करियर के विषय में : यह महीना आपके करियर में प्रगति लेकर आएगा। आप अपने सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे।

हेल्थ के विषय में : मौसमी रोग हो सकता है। सावधान रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका मित्र आपको एक मूल्यवान प्रतिक्रिया दे सकता है। दोस्त और परिवार के लोग रूठ सकते हैं। किस्मत का साथ भी कुछ कम ही मिल पाएगा। फालतू भाग-दौड़ भी होने के योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर की भावनाओं को समझें। पार्टनर को आपके साथ की जरूरत है।

करियर के विषय में : इस महीने आपको नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में जरूर रंग दिखाएगी। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। अधिकारियों की खुशामद करने और उनकी हां में हां मिलाने से बचें। आप दुखी भी हो सकते हैं। किसी काम को जबरदस्ती पूरा करने की कोशिश में नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक कामों में मन भी लग सकता है। शुभ कामों पर ध्यान देंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अच्छी होगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। संबंधों में सुधार होगा।

करियर के विषय में : ऑफिस में आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। जमीन से संबंधित व्यापार करने वालों को फायदा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : खाने पीने में ध्यान रखें पेट संबंधित बीमारियां इस समय आपको हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। नई योजनाओं से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा। कार्य सफलता मिलने में विलंब होगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे सच हो जाएँ। व्यापार के अनुकूल वातावरण बनेगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा।

प्यार के विषय में : आप अपने साथी को अपनी प्यार की भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम होंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन जरूरी सहयोग भी आपको मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामलों में सावधान रहें। ज्यादा मेहनत से भी परेशान हो सकते हैं। सिर दर्द रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने सिंह राशि के जातकों को अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। धार्मिक खर्च की रुपरेखा बनेगी। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जिम्मेदारियों और भाग-दौड़ के कारण अपने मन के काम नहीं कर पाएंगे।

प्यार के विषय में : आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी से उतना ही प्रेम करेगे, जितना वो आप से चाहते है। रोमांटिक जीवन में बढ़ाओ को दूर करने के बारे में सोच सकते है।

करियर के विषय में : आपकी मेहनत बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स जल्दबाजी में कोई फैसला न करें।

हेल्थ के विषय में : पेट के रोगों से परेशान हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से दूर रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। किसी रमणीय पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। अपने से बड़े लोगों से अनबन या मनमुटाव होने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख मिल सकता है। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे।

प्यार के विषय में : इस महीने पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलने के योग हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस से जुड़े कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : पेट दर्द हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें और सावधानी भी रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पैसे से जुड़े मामलों को बहुत ध्यान से संभालना होगा। नए और खास कामों की प्लानिंग हो सकती है। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। नजदीकी रिश्तों पर ध्यान देना होगा। राजकाज से सफलता मिलेगी। अपने साथ काम करने वाले लोगों और अन्य लोगों से तालमेल बना कर चलेंगे। इससे आपको फायदा हो सकता है।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोग जो प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए महीना अच्छा है। दिल की बात कह दें।

करियर के विषय में : पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं, कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुबह उठकर योगा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने आपको धन लाभ होने के पुरे पुरे योग बनते नजर आ रहे है। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मज़ेदार रहेगा। लेकिन ज़्यादा पैसे ख़र्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुँचेंगे। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। संयम और साहस का दामन थामे रखें। आप जो भी कार्य करे अपने दिमाग से सोच समझ कर करे दिल की कम सुने तो अच्छा रहेगा। आपके रोजमर्रा के कामकाज भी समय पर पूरे हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के संबंध में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। जो भी फैसला लेंगे, वह आसानी से बदल नहीं सकेगा, यह ध्यान रखें।

करियर के विषय में : व्यवसाय या नौकरी में रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : काम के बोझ और तनाव के कारण शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फंसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। नए संबंध में भावनाशील रहेंगे। घर में कुछ बदलाव के चलते आत्मीय जनों के साथ अनबन हो सकती है। दूसरों के कामों में दखल देने से धन हानि हो सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे।

करियर के विषय में : सैलेरी बढ़ सकती है या किसी और तरीके से आपको धन लाभ होगा। कामकाज में नई शुरुआत होने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : अच्छी सेहत के लिये आपको दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने आपको हर काम में फायदा होगा। प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पित कर ध्यान करें। आपके कष्ट दूर होंगे। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योंकि आपको अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है।

प्यार के विषय में : जीवन साथी का भरपूर सहयोग व प्रेम मिल सकता है।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत में सुधार होने के योग हैं। गंभीर रोगों में सुधार हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने आप पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। आस्था बढ़ेगी। आपको किसी से कोई गिफ्ट या फिर पैसे मिल सकते है। धन के नये स्त्रोत जुड़ सकते है। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं।

प्यार के विषय में : अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मार्च में आपको कोई लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। आप अपने काम में पूरी तरह से खरे उतरेगे। किसी पूर्व नियोजित कार्य अथवा कार्यक्रम में आपको शामिल होना बहुत जरूरी है। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप सच्ची लगन से कोई भी काम करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित रूप से आपको मिल जाएगी। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं।

प्यार के विषय में : आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा में अनुकूलता से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवाओं में अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : यदि पिछले समय से आप किसी बिमारी से झूझ रहे हैं तो उसमें सुधार के कुछ आसार नजर आ सकते हैं।

आपने मासिक राशिफल मार्च का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल मार्च का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल मार्च’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पलंग के नीचे ये चीजे रखने से रूठ जाती हैं लक्ष्मी मां

Back to top button