बॉलीवुड

शादी में पहुंचे रणवीर सिंह और माइक पर गाया ऐसा गाना की झूम उठे बाराती-घराती, जमकर हुई मस्ती

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म गली ब्वॉय की सफलता के मजे ले रहे है। पद्मावत के बाद से सिंबा औऱ फिर गली ब्वॉय भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। रणवीर इन दिनों सबसे ज्यादा हिट फिल्म देने वाले एक्टर बन चुके हैं। उनके अंदर एक अलग तरह की एनर्जी है जिससे वो लोगों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहते हैं। रणवीर सिर्फ अपनी फिल्मी एनर्जी के लिए ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन एनर्जी के लिए भी जाने जाते हैं। स्टार होते हुए भी वो उन सारे रुल से खुद को दूर रखते हैं जो उन्हें मस्ती करने से रोके। हाल ही में रणवीर ने एक और कारनामा किया और शादी में पहुंचकर भी रैप वाला लुक अपना लिया।

शादी में किया रणवीर ने किया रैप

बता दें कि रणवीर सिंह एक शादी समारोह में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे थे। ये उनके किसी करीबी की शादी थी। यहां भी रणवीर एक दम मस्ती करने के मूड में थे। ये शादी उनके किसी करीबी की थी। यहां भी रणवीर चुपचाप से बैठकर फंक्शन नहीं देखने वाले थे।शादी में मेहमानों के बीच रणवीर अचानक से स्टेज पर चढ़े और माइक लेकर अपनी फिल्म गली ब्वॉय का रैप सॉन्ग अपना टाइम आगा गाने लगे। उनका ये रैप सुनकर वहां बैठे लोग भी झूमने नाचने लगे।

इससे पहले भी रणवीर अपना टाइम आएगा कई बार गा चुके हैं। फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर ने एक चॉल में रहने वाले साधारण से लड़के का रोल निभाया है जिसको रैप करना आता है और इसी के दम पर वो अपना नाम कमाता है। फिल्म में जिस एनर्जी लेवल की जरुरत है वो रणवीर ने बहुत खूबसूरती से निभाया है। साथ ही आजकल के कॉपीड गानों के बीच रणवीर का रैप लोगों के बहुत पसंद आया है। उनकी ये फिल्म 100 करोड़ से ऊपर की कमाई कर रही है।

 कपिल देव की बॉयोपिक में नजर आएंगे रणवीर

गौरतलब है कि रणवीर सिंह का सितारें इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी पिछली कई सारी फिल्में जबरदस्त हिट रही हैं औऱ उनकी फैन फॉलोइंग में तो गजब का इजाफा हुआ है। हालांकि रणवीर अपनी एक्टिंग के लिए जितनी सुर्खिये बटोंरते हैं अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर उतने ही ट्रोल हो जाते हैं। उनके अभी तक पहने कई कपड़े ऐसे रहे हैं जो लोगो के सिर से ऊपर गुजर गए हैं।कुछ समय पहले अपनी जबरदस्त एनर्जी के साथ वो भीड़ पर अचानक से कूद गए थे औऱ इससे कई लोगो को चोट भी आई थी और उन्हें काफी भला बुरा भी कहा गया था।

इस फिल्म के बाद से रणवीर कपिल देव की बॉयोपिक में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो जरुरी हिस्सा भी होगा जिसमें इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। पहले खबर थी की इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का रोल दीपिका निभाएंगी, लेकिन फिलहाल दीपिका ने इस रोल को करने  इनकार कर दिया है। अब इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस का चुनाव नहीं हुआ है।दर्शकों को सबसे इंतजार उस फिल्म का है जिसमें रणवीर और दीपिका एक साथ हों क्योंकि पर्दे पर इनकी कैमेस्ट्री पसंद भी की जाती है और फिल्म जबरदस्त हिट भी होती है।

यह भी पढ़ें

 

Back to top button