रिलेशनशिप्स

लड़कियों के साथ भूलकर भी नहीं करें ये 4 चीज़ें, वरना खत्म हो सकता है आपका रिश्ता

अक्सर रिलेशनशिप में आने से पहले लड़के लड़कियों की पसंद और न पसंद का बहुत ही ज्यादा ख्याल रखते हैं। इसके अलावा रिलेशनशिप की शुरूआत में भी लड़के लड़कियों को हर एंगल से खुश रखने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही हर लड़का यही चाहता है कि उसकी पार्टनर हमेशा खुश रहे, जिसकी वजह से वे हर संभव कोशिश करते हैं, लेकिन जैसे जैसे वक्त बितता है, वैसे वैसे लड़कों का ध्यान अपनी पार्टनर से हटने लगता है और फिर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा भी शुरू हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

जैसे जैसे वक्त बितता है, वैसे वैसे लड़कों का ध्यान अपनी पार्टनर से कम होने लगता है और जाने अनजाने में  वे कई गलतियां कर देते हैं। इन्ही गलतियों की वजह से लड़कियों के मन में अपने पार्टनर को लेकर गलत ख्याल आने लगते हैं और वे ब्रेकअप तक की बात भी सोचने लगती हैं। ऐसे में हर लड़के को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे वह अपना रिश्ता हमेशा खूबसूरत बनाने में सफल रहे। इसलिए हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि लड़कियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं है और अगर आप ऐसा करते हैं, तो वे ब्रेकअप करने में भी देरी नहीं करती हैं।

मैसेज का रिप्लाई नहीं देना

अगर आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी आपको मैसेज कर रही है, तो आप उसके मैसेज का रिप्लाई नहीं देते हैं, तो उसको यह बात बहुत बुरी लगती है। हालांकि, अगर ऐसा एक या दो बार हो तो उन्हें एतराज नहीं होता है, लेकिन अगर आप बार बार ऐसा करते हैं, तो उनके मन में असुरक्षा की भावना जाग्रत हो जाती है, जिससे वे आप से लड़ने लगती हैं और कई बार तो उन्हें ऐसा लगने लगता है कि आप उन्हें धोखा दे रहे हैं और फिर वे आप से ब्रेकअप करने की बात भी करने लगती हैं।

मेकअप के बारे में गॉसिप करना

लड़कियों को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं होती है कि उनका पार्टनर उसके मेकअप के बारे में गॉसिप करे, क्योंकि लड़कियों को मेकअप करना बहुत पसंद आता है, ऐसे में अगर आपने उनके मेकअप को लेकर कुछ गलत बोल दिया  तो समझ लीजिए आपकी खैर नहीं है और वे आपसे ब्रेकअप करने में जरा भी नहीं सोचेंगी। ऐसे में जब वे मेकअप करके आएं, तो आपको उनकी तारीफ करनी चाहिए।

झूठ बोलना

यूं तो झूठ किसी भी रिश्ते के लिए खतरनाक होता है, लेकिन कई बार आपने पार्टनर को खुश रखने के लिए झूठ बोल देते हैं और फिर आपकी यह आदत हो जाती है, लेकिन ज्यादा झूठ आपके रिश्ते को खत्म कर देती है और लड़कियों को झूठ सुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता है, जिसकी वजह से आपको उनसे झूठ नहीं बोलना चाहिए।

गंभीरता से नहीं लेना

जब लड़कियां किसी टॉपिक पर सीरियस होकर बात कर रही हैें और आप उनके बात को सीरियस नहीं लेते हैं, तो उन्हें बहुत बुरा लगता है और वे आपसे नाराज़ हो जाती हैं। हालांकि, वे कभी बताती नहीं है, लेकिन अगर आप बार बार ऐसा करते हैं, तो आपका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।

Back to top button