दिलचस्प

कपड़ो से लेकर ब्वॉयफ्रेंड तक शेयर करती हैं ये लड़कियां, बोलीं ‘हम दोनों एक साथ ही उसके साथ…’

दुनिया में बहनों का रिश्ता काफी ज्यादा अनमोल होता है। एक बहन दूसरी बहन से सबकुछ शेयर करती हैं। यानि एक बहन के दूसरी बहन के हर चीज़ पर अधिकार होता है। और यह रिश्ता इसी से और भी ज्यादा खूबसूरत होता है। जी हां, दो बहनों की बीच सबकुछ शेयर करना आम बात होती है, लेकिन अगर हम यह कहें कि दो बहने आपस में अपना प्यार यानि अपना ब्वॉयफ्रेंड भी शेयर करती हैं, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। दो बहने आपस में ड्रेस शेयर कर सकती हैं, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड शेयर करना आम बात नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

यूं तो सभी बहने ड्रेस, मेकअप और बाते आदि शेयर करती हैं, इससे उनके बीच का प्यार बढ़ता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में दो ऐसी बहनें हैं, जोकि अपना ब्वॉयफ्रेंड भी शेयर करती हैं। आस्ट्रेलिया में रहने वाली लूसी और ऐना डीसिंक दोनों ही जुड़वा बहने हैं। ऐसे में दोनों दिखने में भी एक जैसी है। हालांकि, जुड़वा बच्चों की भी शक्ल बड़े होकर बदल जाती है, लेकिन इन दोनों बहनों में कुछ भी बदलाव नहीं आया है और दोनों बिल्कुल एक सी ही दिखती हैं।

एक जैसा ही करवाती हैं दोनों मेकअप

लूसी और ऐना डीसिंक दोनों एक जैसा ही मेकअप करवाती हैं। दोनों सर्जरी भी एक ही तरह से करवाती हैं, ताकि एक दूसरे से बिल्कुल अलग न दिखें। ये दोनों सारे काम एक साथ करती हैं। इसलिए पूरे ऑस्ट्रेलिया में फेमस हो चुकी हैं। इन दोनों बहनों की मिसाल दी जाती हैं। अगर ये साथ में चलती हैं, तो लोग शॉक्ड जाते हैं, क्योंकि दोनों एक दूसरे की परछाई की तरह ही नजर आती हैं। इतना ही नहीं, दोनों एक ही जैसे बात करती हैं और एक ही तरह से उनके हाव भाव रहते हैं।

दोनों का है एक ही ब्वॉयफ्रेंड

बता दें कि लूसी और ऐना डीसिंक का एक ही ब्वॉयफ्रेंड है। मतलब साफ है कि सबकुछ एक साथ करने वाली ये बहने अपना ब्वॉयफ्रेंड भी शेयर करती हैं। हालांकि, इसके पीछे इनकी एक खास वजह है। इतना ही नहीं, इनके ब्वॉयफ्रेंड को भी इस बात से कोई एतराज नहीं है। इनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम बेन बार्न है, जिसका खुलासा जापान के एक शो में खुद दोनों बहनों ने किया था, जिसके बाद दोनोंं लगातार सुर्खियों में है। कुछ लोगों को यह यकीन ही नहीं होता है, तो कुछ लोग इसे दोनों बहनों का प्यार बताते हैं।

इसलिए है दोनों का एक ही ब्वॉयफ्रेंड

लूसी और ऐना डीसिंक का कहना है कि हम दोनों एक ही साथ मां बनना चाहते हैं और इसलिए हमारा एक ही ब्वॉयफ्रेंड हैं, ताकि हम दोनों एक साथ ही मां बन पाएं और हमारे बच्चों में ज्यादा फर्क न आएं। जी हां, दोनों बहने चाहती हैं कि जिस तरह से वे दिखती हैं, वैसे ही उनके बच्चे भी आपस में एक जैसे ही दिखे। इसलिए दोनों का सिर्फ एक ब्वॉयफ्रेंड है।

Back to top button