दिलचस्प

अमर सिंह ने RSS को इतने करोड़ की पुश्तैनी संपत्ति कर दी दान, बुलेटप्रूफ मकान भी शामिल

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने अपनी संपत्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS से जुडे संगठन को दान कर दी है। अमर सिंह की ये संपत्ति आजमगढ़ के लालगंज तहसील के तरवां क्षेत्र में स्थित है।उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपए के मकान और जमीन को संघ के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती को दान कर दी है। वह पहले तहसील लालगंज उप निबंधन कार्यालय गए और अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री सेवा भारती के नाम पर करवा दी।जो संपत्ति राष्ट्रीय सेवा भारती को दी गई है उसमें तरवां ग्राम में स्थित उनका पारिवारिक बंगला और 10 बीघा खेत शामिल है।

बुलेटप्रूफ घर भी दिया दान

उपनिंबधक सुनील कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कह की अमर सिंह की संपत्ति 2 करोड़ 91 लाख 55 हजार रुपए नापी गई है जिसकी रजिस्ट्री में 14 लाख 59 हजार 20 हजार का स्टांप पेपर लगाकर नाम ट्रांसफर किया गया है। संपत्ति दान करने  बाद अमर सिंहा ने कहा कि मैं सेवा भारती को धन्यवाद देना चाहूंगा क्योंकि सेवा भारती ने मेरे समर्पण की भावना को स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने माता के पिता के नाम को अनंतकाल तक अमर रखने का अवसर मिला है और इसके लिए मैं सेवा भारती का धन्यवाद देता हूं।

सिर्फ यही नहीं अमर सिंह के घर में बुलेटप्रूफ खिड़की और लिफ्ट भी लगे थे। अमर सिंह ने कहा कि आजमगढ़ की धरती मौलाना शिबली, राहुल सांकृत्यायन और कैफी आजमी जैसे लोगों की धरती रही है, लेकिन अब यहां धर्म और राजनीति की गंदी राजनीति खेली जा रही है।बता दें कि अमर सिंह के इस कदम की काफी तारीफ भी हो रही है और सोशल मीडिया पर वह चर्चा में बने हुए हैं।

सेना को कर दो आजाद

अमर सिंह ने पुलवामा अटैक पर भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट देकर बहुत ही अच्छा काम किया है। पहले सेना को एक गोली चलाने के लिए भी आदेश का इतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नही है। बता दें कि पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हो गए।। पाकिस्तान की कायरता पूर्ण हरकत देखकर हर किसी का खून खौल रहा है। अमर सिंह का भी मानना है कि सेना को आजादी दे देनी चाहिए जिससे की हमारे जवान दुश्मनों का सफाया कर सकें।

दूसरी तरफ अमर सिंह ने राजनीति में प्रियका के आने की बात भी कही।। उन्होंने कहा कि प्रियंका से मेरा निजी संबंध रहा है। उनसे मेरी दोस्ती है। सबको राजनीति में आने का हक है। साथ ही अमर सिंह ने कहा कि मैं उनके ऊपर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। उन्होंने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा भारतीय मूल की प्रखर और मेहनती महिला है, लेकिन दिल्ली अभी दूर है। इसी के साथ उन्होंन पीएम मोदी को विजयी होने का वरदान दिया है। अमर सिंह की इच्छा भी यही लग रही है कि पीएम मोदी 2019 का चुनाव जीतें। इससे पहले मुलायम सिंह भी कह चुके हैं  वो नरेंद्र मोदी को एक बार फिर पीएम की कुर्सी पर बैठे देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button