बॉलीवुड

प्रियंका के ससुराल में छाई इतनी बड़ी खुशी, नए सदस्य के स्वागत में जुटीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में एक बार फिर खुशियां छाने वाली हैं। प्रियंका अभी तक खुद जोनास परिवार की नई नवेली बहू थीं, लेकिन अब वह खुद एक नई बहु को घर में स्वागत करने जा रही हैं। आपको बता दें कि जो जोनास औऱ उनकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर शादी करने जा रहे हैं। जो जोनास निक से बड़े हैं औऱ सोफी टर्नर प्रियंका से काफी छोटी हैं, लेकिन रिश्ते के चलते पद में सोफी प्रियंका से बड़ी हो जाएंगी और उनकी जेठानी बनेंगी। इस बात की सूचना खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया से दी है।

जेठानी के स्वागत में प्रियंका

सोफी टर्नर हाल ही में 23 साल की हुई हैं। उनके जन्मदिन पर प्रियंका ने उन्हें विश करते हुए लिखा की गेम ऑफ थ्रोन्स की इस अभिनेत्री को दुल्हन के रुप में देखने का इंतजार अब उनसे नहीं होता। देसी गर्ल प्रियंका ने शुक्रवार को ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की जिसमें टर्नर अपने ब्वॉयफ्रेंड और सिंगर जो जोनास के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

To one of the most beautiful, fun people I’ve known. Happy birthday @sophiet you are loved! I can’t wait to see you as a bride. You will be stunning! Have a brilliant year love.. #jsisters 4eva! ❤️? @joejonas you r the most thoughtful! Last night was epic.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


बता दें कि प्रियंका और सोफी में काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। उन्होंने कहा था कि सोफी बेहद ही खूबसूरत और मजेदार इंसान हैं। साथ ही उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा की मैं आपको दुल्हन के रुप में देखने का इंतजार अब और नहीं कर सकती। जब आप दुल्हन बनेंगी तो बहुत ही खूबसूरत लगेंगी। जो जोनास आपके लिए एक पर्फेक्ट इंसान हैं औऱ आप उनके साथ बेहद ही खुश रहेंगी। जो ने 2017 में सोफी टर्नर को शादी के लिए प्रपोज किया था औऱ अब निक के बाद जो भी परफेक्ट हसबैंड बन जाएंगे। खबरों के मुताबिक गर्मियों के वक्त दोनों शादी करने वाले हैं।

सोफी ने इंडियन अवतार में मचाया था हंगामा

सोफी टर्नर हॉलीवुड की एक फेमस शख्सियत हैं। जब सोफी प्रियंका और निक की शादी के लिए भारत पहुंची थी तो उनके लुक को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। सोफी लाल रंग के सलवार कमीज में नजर आई थी और गजब की खूबसूरत लग रही थीं। उनका इंडियन अवतार देखकर लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि वो भारतीय नही हैं। प्रियंका की शादी में सोफी ने जमकर हिस्सा लिया था औऱ लंहगे के साथ खूबसूरत डांस भी किया था।

गेम ऑफ थ्रोन्स में सान्सा स्टार्क की भूमिका निभाने वाली सोफी ने अपने लटके झटकों से हर किसी का दिल लूट लिया। प्रियंका की मेंहदी सेरेमनी में सोफी ने अनीता डोगरे के वत्सरा लंहगा पहना था। वहीं शादी के दिन सोफी अबू जानी औऱ संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए रेची में नजर आई थीं। चिक रेड गोल्डन आउटफिट्स में सोफी ने शानदार डांस पर्फॉरमेंस भी दी थी।

प्रियंका अपने ससुराल में होने वाले इस फंक्शन को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। हाल ही में उनके प्रेग्नेंट होने की खबर भी खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। ऐसा माना जा रहा था कि प्रियंका जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन उन्होंने खुद इस बात का खंडन कर दिया और बताया कि ये सब अफवाह है। वहीं प्रियंका की मां ने भी कहा कि अभी ऐसी कोई बात नही हैं। फिलहाल प्रियंका हॉलीवुड में अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। अब जल्दी ही वो शादी के फंक्शन में बिजी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें

Back to top button