बॉलीवुड

सोनम कपूर की चचेरी बहन अंशुला का बड़ा बयान, बोलीं ‘अर्जुन भैया बेस्ट, लेकिन दीदी तो खराब..’

बॉलीवुड की मोस्ट फैशनबेल अभिनेत्री सोनम कपूर आए दिन चर्चा में छाई रहती हैं। सोनम कपूर अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा पर्द पर रिलीज हुई, जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिली। जी हां, सोनम कपूर अपनी एक्टिंग और स्टाइल से लोगों का दिल जीतने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उनकी चचेरी बहन ने एक बड़ा बयान दे दिया है। सोनम की चचेरी बहन यानि अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने सोनम को लेकर बड़ा बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

सोनम कपूर की चचेरी बहन अंशुला ने सोनम कपूर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। यह बयान तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक शो में अंशुला कपूर से सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के बारे में एक सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने अपने भाई का साथ देते हुए सोनम कपूर को लेकर बयान दे दिया। हालांकि, यह अंशुला कपूर के लिए काफी ज्यादा दुविधा की स्थिति रही होगी, लेकिन उन्होंने अपने भाई को चुना और सोनम कपूर को खराब बता दिया।

सोनम कपूर और अर्जुन कपूर में से कौन बेहतर है?

जब चैट शो में अंशुला से पूछा गया कि आप सोनम कपूर और अर्जुन कपूर में से किसे बेहतर कलाकार मानती हैं, तो उन्होंने झट से अर्जुन कपूर का नाम ले लिया। जी हां, अर्जुन कपूर और अंशुला काफी ज्यादा क्लोज हैं और यह रिश्ता कई बार सामने आ चुका है। दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा साथ खड़े रहते हैं। हालांकि, जब अंशुला ने अर्जुन का नाम लिया तो उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सोनम कपूर की एक्टिंग पंसद नहीं है, क्योंकि वे एक खराब कलाकार हैं।

अंशुला के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर और अंशुला के बीच काफी ज्यादा तालमेल है। अर्जुन कपूर अपनी बहनों से बहुत ही ज्यादा प्यार करते हैं, लेकिन अपनी छोटी बहन अंशुला के लिए जान भी देने के लिए तैयार रहते हैं। हाल ही में अंशुला को उनके ड्रेस की वजह से ट्रोल किया गया था, तब अर्जुन कपूर ने अपनी राखी की लाज रखते हुए ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई थी। अर्जुन कपूर और अंशुला के बीच रिश्ता काफी गहरा है और दोनों ही एक दूसरे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।

बॉलीवुड के दमदार कलाकार हैं सोनम कपूर और अर्जुन कपूर

बता दें कि सोनम कपूर और अर्जुन कपूर दोनों ही बॉलीवुड के दमदार कलाकार हैं। दोनों ने ही अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म की है। इतना ही नहीं, जहां एक तरफ अर्जुन कपूर ने फिल्म इश्कजादे से अपने करियर की शुरूआत की थी, तो वहीं सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों ने अपने करियर में बहुत सारी फिल्में की है और आगे भी करते रहेंगे।

 

Back to top button