बॉलीवुड

जानिए किस वजह से सोनम कपूर ने बदल दिया है अपना नाम, वजह जानकर कहेंगे “क्या बात है”

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड की फैशन डीवा कही जाने वाली सोनम कपूर ने बीते साल दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली। सोनम और आनंद ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया जिसके बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। आनंद से शादी करने के बाद सोनम ने अपना सरनेम बदलकर सोनम आनंद आहूजा कर दिया था, जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर छा गई थी। लेकिन एक बार फिर से सोनम ने कुछ ऐसा कर दिया है कि जिससे वो एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं।

बता दें कि सोनम  कपूर ने अपना नाम बदल दिया हैं। इस बार उन्होंने अपने सरनेम से सिर्फ आहूजा ही नहीं बल्कि अपने पापा का सरनेम कपूर भी हटा दिया है। जिसके बाद से से सोशल मीडिया पर उनके इस नाम बदलने को लेकर के कई तरह के कयास लगाए जा रहा है। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर सोनम ने ऐसा क्यों किया। बता दें कि सोनम ने ना सिर्फ अपना सरनेम चेंज करा है बल्कि अपने नाम को ही बदल दिया है। सोनम कपूर ने अपना नाम बदलकर अपना नाम ‘जोया सिंह सोलंकी’ कर दिया है। सोनम के इस नए नाम ने सभी को चौंका दिया है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर सोनम ने ऐसा क्यो किया है। क्या वो अपनी एक नई पहचान बनाना चाहती हैं लेकिन अगर वो ऐसा कर रही हैं तो इसके पीछे की वजह क्या है। क्योंकि किसी भी कलाकार के लिए उसका नाम ही उसकी पहचान होता है, ऐसे में सोनम का ये कदम उनके लिए किस हद तक सही साबित होता है इस बात पर हर तरफ बाते हों रही हैं।

लेकिन हमाको पता है कि सोनम ने ऐसा क्यों किया है। तो चलिए आपको बताते हैं सोनम के नाम बदलने की वजह। बता दें कि सोनम ने अपना नाम अपने आने वाले प्रोजेक्ट की वजह से बदल दिया हैं। सोनम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई हैं। सोनम की आने वाली फिल्म का नाम ‘द जोया फेक्टर’ है और इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनम ने अपना नाम तक बदल डाला है।


सोनम इस फिल्म में लीड किरदार निभा रही हैं जिसका नाम जोया सिंह सोलंकी है। सोनम के साथ इसमें फिल्म ‘कारवां’ में नजर आए एक्टर दलकीर सलमान भी साथ में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म को अभिषेक शर्मा निर्देशित कर रहे हैं।

वहीं इस फिल्म की बात करें तो यह फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ की कहानी लेखिका अनुजा चौहान के एक फिक्शन पर बेस्ड है। यह एक राजपूत लड़की की कहानी है, जिसका नाम जोया है। और सोनम उसी राजपूत लड़की जोया का किरदार निभाएंगी।

Back to top button