बॉलीवुड

जल्द शुरू होगा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का स्पिन ऑफ, सामने आई शो की पहली झलक

पॉपुलर फैमिली ड्रामा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले दस सालों से घर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। पिछले 10 साल से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी प्यार को देखते हुए मेकर्स ने नया प्लान बनाया है और जल्दी ही इसका स्पिन ऑफ शुरु होगा, जिसका पहला प्रोमो दर्शकों के बीच रिलीज कर दिया गया है। जी हां, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का स्पिन ऑफ जल्दी ही पर्दे पर आपको देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लोकप्रियता के बारे में कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि पिछले दस सालों से दर्शकों का प्यार इसे बखूबी मिल रहा है। अब इसके दर्शकों के लिए खुशखबरी है कि इस शो का स्पिन ऑफ आने वाला है, जिसका पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो में नायरा दिखाई दे रही हैं और वे अपनी बहन की बात कर रही हैं। अरे भई, उनकी बहन यानि गायु नहीं, बल्कि उनकी चाची की लड़की मिस्टी। अब स्पिन ऑफ में आपको मिस्टी की कहानी दिखाई देगी।

प्रोमो में क्या है?

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के स्पिन ऑफ का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें नायरा यानि शिवांगी जोशी नजर आ रही हैं। नायरा इस प्रोमो में अपनी बहन मिस्टी की बात करती हैं। नायरा कहती हैं कि आप सभी को मेरी बहन मिस्टी तो याद ही होगी न? जो कि मेरी चाची की लड़की है। नायरा ने आगे कहा कि मिस्टी ने मेरे और कार्तिक के रिश्ते को जोड़ने में बहुत मदद की थी, लेकिन अब उसके मन में हमारे रिश्ते को लेकर काफी सवाल उठे हैं, जिसे तलाशने वह आप सबसे मिलने आ रही है।

‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ होगा नाम

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के स्पिन ऑफ का नाम ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ है। जी हां, इस बात का खुलासा भी नये प्रोमो में किया गया। हालांकि, इस स्पिन ऑफ का दावा पिछले कई दिनों से किया जा रहा था, जोकि अब सच हो गया है। ऐसे में अब ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ दर्शकों के बीच कितना पॉपुलर होगा, ये तो वक्त ही बताएगा। बता दें कि इससे पहले इश्कबाज और कुमकुम भाग्य स्पिन ऑफ लॉन्च हो चुका है, ऐसे में अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का स्पिन ऑफ जल्दी ही शुरू होगा।

ये होंगे लीड कलाकार

‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ के पहले प्रोमो में रिया शर्मा की झलक देखने को मिली। इस सीरियल में रिया शर्मा मिस्टी का रोल निभाएंगी। रिया शर्मा को इससे पहले तू सूरज मैं सांझ पियाजी में देखा गया था। रिया शर्मा के अलावा इस शो में शाहिर और ऋत्विक अरोड़ा भी लीड रोल में होंगे। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ये तिकड़ी कितना लोगों के मन में खुद को उतार पाती है।

Back to top button