रिलेशनशिप्स

अपने पति से ये 5 बातें छिपाती हैं महिलाएं, साथ रहते हुए भी नहीं जान पाते पति

हमारे देश में बड़ी सोच वाले लोग जितने भी हो जाएं शादी एक ऐसा विषय है जिस पर आते ही सबकी सोच एक ही हो जाती है। पैरेंटस बच्चों के हर काम में उनका साथ देते हैं, लेकिन शादी के विषय में अक्सर ना चाहते हुए भी वो उन पर प्रेशर डालने लगते है। ऐसे में कई बार शादियां हो तो जाती हैं, लेकिन उसमें समस्याएं भी आती है। शादी करना एक लड़का औऱ लड़की दोनों के लिए ही नया अनुभव होता है, लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं प्रेशर लड़कियों पर ज्यादा होता है। इसकी मुख्य वजह ये है कि लड़कियां अपना घर परिवार छोड़कर दूसरे के घर आई रहती हैं इसलिए कुछ बातें ऐसी भी होती हैं जो वो अपने पति से नहीं कह पाती हैं।

सास-ससुर

परिवार में नई दुल्हन को सिर्फ पति के साथ नहीं बल्कि अपने सास ससुर, ननद, जेठ कई तरह के लोगों के साथ तालमेल बैठाना होता है। हर घर की परंपरा औऱ रहन सहन का तरीका अलग होता है और लड़कियों को नए घर के बारे में जानकारी कम होती है ऐसे में उनसे कोई ना कोई गलती हो जाती है और शिकायत का अंबार लग जाता है। अब ये शिकायत यहां पर व अपने पति से ही कर सकती हैं, लेकिन वो तो खुद उसे घरवाले होते हैं। ऐसे में लड़कियां अपनी इस परेशानी को अपने पति से नहीं बता पातीं।

पैसा

जब परिवार बढ़ता है तो खर्चा भी बढ़ता है औऱ शादी के बाद जरुरत के सामान बढ़ जाते हैं। हर लड़की अपना भविष्य बहुत ही सुरक्षित रखना चाहती है इसलिए वो हमेशा पैसे को लेकर परेशान नजर आती है। अगर लड़की कमा रही है तो ठीक है, लेकिन अगर नहीं कमा रही तो उसे हर चीज के लिए पैसे की जरुरत पड़ती है। नई नई शादी में पैसे मांगना भी बहुत खराब लगता है। ऐसे में कुछ लड़कियां शर्माती ही रह जाती हैं और अपने पति से पैसे नहीं मांगती।

पुराना प्यार

हमारे देश में आज भी शादी के बाद किसी और के बारे में सोचना पाप माना जाता है। कई महिलाओं के साथ ऐस  होता है कि वह शादी तो कर लेती हैं, लेकिन उनके मन से उनका पहला प्यार दूर नहीं हुआ रहता है। ऐसे में वह अंदर ही अंदर इस बात को लेकर घुटती रहती हैं और किसी से बात नहीं कर पाती। हालांकि बीते रिश्तों के बारे में पति को बताना भी नहीं चाहिए। अगर ये बातें परेशान कर रही हों तो किसी सहेली से इस बारे में बात कर लेना ठीक रहता है।

संबंध है जरुरी

आज भी कहीं ना कहीं शादी का सिर्फ एक ही मकसद निकाला जाता है औऱ वो है शारीरिक संबंध बनाना। हमारे देश में आज भी कई ऐसे पुरुष मौजूद हैं जो ना नहीं सुनना चाहते और उनकी जब इच्छा हो उन्हें संबंध बनाना होता है। ऐसे में कई बार महिलाओं की इच्छा ना भी होते हुए वह पति के साथ संबंध बनाती हैं और मना नहीं कर पाती हैं।

घरवालों की याद

आज के समय में भले ही आना जान काफी आसान हो गया हो, लेकिन परंपरा के नाम पर कुछ लड़कियों को आज भी मायके जाने के लिए बहुत सवालों के जवाब देने होते हैं। कई बार लड़कियों को अपने माता-पिता की आर्थिक रुप से भी मदद करनी होती है, लेकिन वो पति से पैसे नहीं मांग सकती इसलिए अंदर ही अंदर परेशान होती हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button