बॉलीवुड

विदेश में प्रियंका से पूछा गया ‘क्या आप हिंदी हैं’, तो देसी गर्ल बोलीं ‘मैं हिंदी नहीं, बल्कि’

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा पिछले साल से लगातार सुर्खियों में है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में बड़ा नाम फेम कमाया है और अब वे हॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं। हाल ही में उनकी हॉलीवुड फिल्म इजिंट इट रोमांटिक? हुई है, जिसे खूब पसंद की जा रही है। इसी सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा मीडिया से रूबरू हो रही हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मीडिया मिल रही हैं, जहां उनसे कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा 2018 में गूगल की लिस्ट में आगे रही। प्रियंका चोपड़ा पिछले साल जून जुलाई से काफी सुर्खियों में रही हैं और इसकी सिर्फ निक जोनस हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के लिए फिल्म भारत की भी कुर्बानी की है, जोकि अपने आप में ही एक बड़ी बात है। ऐसे में अब भले ही प्रियंका और निक जोनस की शादी का जश्न खत्म हो गया हो, लेकिन चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है और अब प्रियंका से एक बड़ा सवाल पूछ लिया गया।

क्या प्रियंका चोपड़ा हिंदी है?

विदेश में प्रियंका से मीडिया ने एक इंटरव्यू में पूछा कि क्या प्रियंका चोपड़ा हिंदी हैं? जब प्रियंका से यह सवाल पूछा गया तो उनके साथ को-स्टार रेबल विल्सन और एडम डिवाइन भी मौजूद थें। इतना ही नहीं, प्रियंका ने जिस तरह से इस सवाल का जवाब दिया है, उसे जानने के बाद हर किसी का सीना चौड़ा हो जाएगा। प्रियंका ने इस सवाल के जवाब में विदेशी मीडिया को सीख भी दे दी और उन्हें एक नसीहत भी दे दी। बता दें कि प्रियंका चौपड़ा का जादू पूरी दुनिया में चलता है।

नहीं मैं हिंदी नहीं हूं – प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं हिंदी नहीं, हिंदू हूं। इसके अलावा प्रियंका ने कहा कि हिंदी एक भाषा है और हिंदू एक धर्म है। इसमें थोड़ा सा फर्क है। इसलिए आप पहले थोड़ा और पढ़िये और सीखें फिर इस बात करेंगे। प्रियंका के इस जवाब की तारीफ हर कोई कर रहा है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती है और बॉलीवुड में दशकों से राज कर चुकी हैं।

क्या प्रियंका चोपड़ा रानी हैं?

इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि क्या आप रानी हैं, तो उन्होंने कहा कि हां मैं रानी हूं। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि मैं रानी हूं और मैं नहीं चाहती कि इस बात का किसी को पता चले, क्योंकि फिल्मों में मैं अपने कैरेक्टर को पसंद करती हूं, मैं एक रोल मॉडल हूं।’ ऐसे में मैं सिर्फ अपने दिल की रानी हूं और अब निक की भी रानी हूं। बता दें कि प्रियंका निक जोनस के साथ काफी खुश हैं और दोनों इस समय काफी मस्ती कर रहे हैं।

Back to top button
?>