बॉलीवुड

तो क्या निक के बच्चे की मां बनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुई बेबी बंप की तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी से ही लगातार सुर्खियों में हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी से ही चर्चा में बनी है। निक जोनस के साथ शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिका चली गई हो, लेकिन उनके चर्चे भारत में आएं दिन होते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसे देखकर यह माना जा रहा है कि वे बहुत ही जल्द अपने फैंस को खुशखबरी देने वाली हैं। दरअसल, इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं और इस पर उनकी खास दोस्त ने खुलासा भी किया है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे और फिर दोनों ने दिसंबर में शादी कर ली। प्रियंका ने निक से दो शादी की। एक भारतीय रीति रिवाज से तो दूसरी शादी अमेरिकी रीति रिवाज से की। प्रियंका और निक जोनस की शादी के चर्चे खूब थे, क्योंकि प्रियंका ने अपनी शादी को ग्रैंड शादी बनाया था। शादी में होने वाले सभी फंक्शन बहुत ही ज्यादा खास थे और उसे हर एंगल से खास बनाया गया था, लेकिन अब शादी के बाद प्रियंका की प्रेगनेंसी की खबर सामने आ रही है।

वायरल हुई प्रियंका की बेबी बंप की तस्वीर

 

प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनका पेट थोड़ा सा निकला हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में लोगों का मानना है कि प्रियंका चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन प्रियंका की एक खास दोस्त ने इस पर बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और पिछले साल अगस्त में दोनों ने सगाई की और दिसंबर में शादी कर ली।

दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

प्रियंका चोपड़ा की एक खास दोस्त ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही मां बनने वाली हैं, क्योंकि उन्होंने यह सपना देखा है और उन्होंने दावा कि उनका सपना हमेशा साकार होता है और ऐसे में प्रियंका की वायरल हुई तस्वीरें इस खुलासे को और भी हवा देती है। बता दें कि प्रियंका की दोस्त का कहना है कि प्रियंका को बेबी बहुत पसंद हैं, ऐसे में वे हमे बहुत ही जल्द खुशखबरी देने वाली हैं।

बेबी प्लानिंग पर बोल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बेबी प्लानिंग पर बात करते हुए कहा कि हम दोनों को ही बच्चा चाहिए, लेकिन अभी नहीं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हमें बेबी चाहिए, लेकिन अभी हम सही समय का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि निक को भी बच्चे बहुत पसंद हैं और ऐसे में निक को भी बेबी प्लानिंग की थोड़ी सी जल्दी है। बहरहाल, प्रियंका और निक जोनस कब इस बात का खुलासा करेंगे, यह तो वक्त ही बताएगा।

Back to top button