बॉलीवुड

प्रियंका ने प्रेग्नेंसी को लेकर दिया चौंकाने वाले बयान कहा- बच्चा तो हम दोनों चाहते हैं, लेकिन

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म इंजट इट रोमांटिक के प्रमोशन में जुटी हैं। शादी के बाद से प्रियंका ने एक लंबी छुट्टी ली थी और अब वह फिर से काम पर लौट रही हैं। बता दें कि प्रियंका हमेशा से ही एक मेहनती कलाकार रही हैं औऱ अपने काम को लेकर भी हमेशा से ही काफी सतर्क रहती हैं। हालांकि प्रियंका की जिंदगी में काफी बदलाव आ चुका है औऱ वो मिस प्रियंका से मिसेज प्रियंका जोनास बन चुकी हैं। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि शादी के बाद वह दर्शकों को गुड न्यूज कब सुनाने वाली हैं। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर अपनी बात रखी है और दर्शकों को अपना जवाब भी दे दिया है।

निक और प्रियंका को है बच्चे की चाहत

प्रियंका ने कहा कि हम दोनों ही अपने अपने काम को बेहद पसंद करते हैं और ये भी पता है कि शादी के बाद आगे क्या होगा। हम दोनों ही अपने काम से बहुत प्यार करते हैं इसलिए ये भी कह सकते हैं कि हमने सिर्फ एक दूसरे से नहीं बल्कि अपने अपने काम से भी शादी की है। हम दोनों की एक दूसरे का सपोर्ट करते हैं तो जाहिर है कि हर चीज की एक प्लानिंग होगी और सभी कुछ ऑरग्नाइज तरीके से होगा औऱ अचानक से कुछ भी नहीं हो जाएगा।

बच्चों और प्रेग्नेंसी की बात पर प्रियंका ने कहा कि हम दोनों ही बच्चा चाहते हैं, लेकिन ये तब होगा जब इसका सही समय होगा। प्रिंयंका की इन बातों से ये तो साफ हो गया कि वह अभी दर्शकों को बेबी वाली गुड न्यूज नहीं सुनानी वालीं। प्रियंका हर काम परफेक्शन के साथ करती हैं और सारा काम प्लानिंग के साथ होता है ऐसे में बहुत कम आसार हैं कि कुछ भी अचानक से सुनने को मिल जाए।

फिल्म प्रमोशन में बिजी देसी गर्ल

प्रियंका फिलहाल अपनी शादी औऱ सक्सेज दोनों ही इनज्वॉय कर रही हैं। हाल ही में फिल्म इजन्ट इट रोमांटिक के प्रमोशन इवेंट के दौरान प्रियंका बेहद ही खूबसूरत ड्रेस में नजर आई थीं। प्रियंका की ड्रेस को देखकर निक इतने ज्यादा रोमांटिक हो गए की सबसे सामने ही उन्होंने लिप किस कर लिया था। दोनों का ये प्यार देखकर फैंस भी खुश हो जाते हैं। बता दें कि बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने के बाद प्रियंका अब हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। बेवाच और क्वांटिको के बाद इजन्ट इट रोमांटिक हॉलीवुड में उनका तीसरा बड़ा प्रोजक्ट हैं।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस की शादी के सवाल के बाद अक्सर उनक मां बनने पर भी सवाल कर दिया जाता है। कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा के ढीले कपड़ों के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि विराट जल्दी ही पापा बनने वाले हैं। इस बात को अनुष्का ने अफवाह बताया था औऱ उन्हें काफी गुस्सा भी आया था कि इस तरह की गलत बातें क्यों फैलाई जा रही हैं। वहीं दीपिका से भी बच्चे के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने भी कहा था अगर ऐसा ,कुछ होगा तो पता चल जाएगा।औऱतों को लेकर ये सोच समाज को बदलनी चाहिए की शादी हुई है तो बच्चा भी तुरंत हो जाएगा। बता दें कि अनुष्का ने 2017 दिसबंर में और दीपिका औऱ प्रियंका ने 2018 में अपनी शादी रचाई है।

यह भी पढ़ें

Back to top button