राशिफल

Rashifal: वैलेंटाइन डे पर बन रहा है बड़ा प्रेमयोग, आज से शुरू होगा इन 5 राशियो का प्यार का सफर

आज वैलेंटाइन डे पर सबसे बड़ा प्रेमयोग बन रहा है जिसकी वजह से आज पांच राशि के जातकों को इनको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना बन रही है। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal 14 February 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

शारीरिक रूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। ईश्वर का नाम लेकर काम शुरू करें, सफलता मिलेगी। आज आपको अचानक से अनदेखा मुनाफा मिल सकता है, जिससे आप खुशी से मचल उठेंगे। प्यार के मामले में यह राशि बहुत आगे दिखाई दे रही है। जल्द ही आपको आपका सच्चा जीवन साथी मिलने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप विवादास्पद मुद्दों पर बात करने से बचें वरना किसी से विवाद हो सकता है। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। फैसला देते समय व्यक्ति की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेमी जोड़ो को अपने रिश्ते की बात परिवार को बताना अनिवार्य होगा वरना आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। आर्थिक रुप से आपको लाभ होगा। आप शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में नई सफलताएं अर्जित करते हुए आगे बढ़ेंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको भारी धन लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। आज आपके भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें। आपका वैवाहिक जीवन परेशान से भी गुजर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। प्रेमी की तरफ से आपको शारीरिक और मानसिक सुकून मिलेगा। आपको अपने साथी के साथ रोमांटिक मुलाकात का अवसर मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए किसी भी गलत निर्णय का उन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। माता-पिता से महत्वपूर्ण चर्चा सम्भव है। शिक्षा सफलता का मूल मंत्र है। इसकी सहायता से आप बड़ी से बड़ी परेशानियों को आसानी से हल कर सकते हैं। आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी पूरी संभावना नजर आ रही है। क्रोधित अवस्था आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रोपर्टी संबंधी लेन-देन हो सकता है। जल्द ही आपके भाग्य में राजयोग का सुख आने वाला है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बरकरार रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी खुशियों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। आपको पता नहीं है कि आपके सकारात्मक विचार व्यवहार आपके कार्यों में भी दिखाई देंगे। आपके परिवारिक जीवन मे काफी खुशियां और शांति होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आने वाला समय आपके लिए सुखमय व्यतीत होगा। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ पदोन्नति का भी लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने तमाम कार्यों को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किसी से भी कोई ऐसी बात कहने से बचना होगा जो विचारों के मतभेद को बढाती चली जाए। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। आपके रोजगार में एक बदलाव की उम्मीद है। लेकिन यह आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हो।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। पैसे के लेनदेन को समझने में किसी भी तरह की कमी न रखें। पैसा कमाना ही सबकुछ नहीं है, लेकिन अपने हालात को संभाले रखना और बचाव का माहौल बनाना ज्यादा जरूरी है। आपके साथ काम करने वाले लोग आपसे बहुत ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। अधूरे कार्य तेजी से पूरे होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। अपने ज्ञान को बढाने का समय है। आपकी डूबी हुई रकम आपको वापस मिल सकती है। धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। अपनी जानकारी को और ज्यादा पुख्ता करने का समय है। जिस चीज़ में पहले कमियां रही हैं अब उन्हें भी सुधारा जा सकता है पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको आपकी की दिनचर्या में परिवर्तन करने की जरूरत है कई लोग आप से नाराज हैं। जितना जल्दी हो सके अपना काम खत्म कर लें वरना अनचाही मुश्किलें आ सकती हैं। मन में बिठाई हुई परेशानियाँ आपकी कोशिशों को कम कर सकती हैं। आज अपने मूड को नियंत्रण में रखें नहीं तो हाथ में आया हुआ कोई अवसर खो देंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को अपने कार्यस्थल में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके द्वारा किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। आपको अपनी मानसिकता को भी इस रूप से बनाना होगा की आप अपने बलबूते पर कुछ बेहतर कर सकें। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। पार्टनर से कोई उपहार मिलने का योग बन रहा है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। सोच समझ कर अपने विवेक से कार्य करते हुए आगे बढ़े।

आपने Rashifal 14 February 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 February 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 February 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : वेलेंटाइन स्पेशल: ब्वॉयफ्रेंड बार-बार पूछता हो ये 3 सवाल, तो तुरंत बना लें दूरी, वरना…

Back to top button