स्वास्थ्य

इन 5 भोजन को कभी ना खाएं कच्चा, बिना पकाए खाने से हो जाती है बड़ी परेशानी

खाने के शौकीन लोग जानते हैं कि असली सुख तो बस भोजन में हैँ। हालांकि जो फूडी नहीं हैं वो भी खाना तो पेट भरने के लिए खाते ही हैं। हम कई तरह के भोजन पसंद करते हैं जिसमें कुछ पके हुए भोजन होता है तो वहीं कुछ रॉ फूड यानी कच्चा भोजन भी शामिल है। हालांकि कच्चे फूड का सेवन करना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इससे वजन कम होता है। हालांकि इसमें भी बहुत ध्यान देने की जरुरत है क्योंकि वह सेहत पर बुरा असर डालते हैं। हम आपको बताते हैं कौन से ऐसे 5 फूड हैं जिन्हें कच्चा नहीं बल्कि पकाकर खाना चाहिए।

अंडा

ये अंडा के फंडा है बड़े कमाल का क्योंकि इसमें ढेर सारे गुण होते हैं। अंडा सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद होता है औऱ इसमें शरीर को पोषण देने वाले सारे गुण मौजूद होते हैं, लेकिन कभी भी कच्चे अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। अक्सर लोग बॉडी बनाने के लिए औऱ भारी एक्सरसाइज करने  के लिए कच्चा अंडा पीना शुरु कर देते हैं। जैसे पका अंडा आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है वैसे ही कच्चा अंडा आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कच्चे अंडे में सैलमोनेला वॉयरस होता है जो पेट में तकलीफ पैदा कर सकता है। इस वजह से अंडा उबाल कर खाएं।

हरा आलू

आलू का बहुत ज्यादा सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन पूराना आलू या फिर धूप में रहने से आलू का कुछ हिस्सा हरा हो जाता है। हरे आलू होने से सोलेनाइन नाम का केमिकल बन जाता है। इसका सेवन करने से सिर दर्द, थकान, मतली पेट की समस्या हो सकती है। आलू को धूप से बचाएं और उसे ठंडे स्थान पर रखें जिससे वो हरे ना हों। अगर हरा आलू हो गया तो उसका सेवन बिल्कुल भी ना करें।

बींस

लाल सेम या बींस अगर कच्चा सेवन करेंगे तो खाने के बाद ही आपकी सेहत बिगड़ने लगेगी। इसके जितने भी फायदे हैं वो पकाकर खाने की है। कच्चा बींस खाने से उल्टी, मतली, पेट दर्द  सूजन जैसी समस्या होती है। कच्चे बींस में कलप्रिट जैसा विषाक्त पदार्थ होता है इसका कच्चा सेवन करने से पेट की समस्या होती है। कच्चा बींस खाने से पहले उसे कम से कम 5 घंटे तक भिगोकर रखें इसे बाद सब्जी के रुप में इसका सेवन करें।

कसावा

कसावा की पत्तियों को बचाने के लिए कीड़ों औऱ जानवरों से बचाने के लिए साइनाइड होता है जिसका कच्चा सेवन आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इस वजह से इसकी पत्तियों को पहे अच्छी तरीके से पकाकर फिर खाना चाहिए। कच्चा सेवन करने से चेहरे पर और शरीर पर बहुत बुरा असर देखने को मिलता है।

चिकन

नॉनवेज खाने वाले तो चिकन का नाम सुनकर ही खुश हो जाते हैं। अगर आप पका हुआ चिकन खाते हैं तो आपको ढेर सारे पानी की जरुरत पड़ती है क्योंकि चिकन खाने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में कच्चे चिकन खाने के बारे में तो आप सोच भी नहीं सकते। अगर कच्चा चिकन आपने खा लिया तो आपके पेट की हालत खराब हो जाएंगी। कच्चे चिकन में बैक्टीरिया होता है। इससे आपको फूड प्वाजइनिंग भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें

Back to top button