बॉलीवुड

ऐश और अभिषेक की शादी नहीं होने देना चाहती थीं जान्हवी, काट ली थी कलाई, मचाया था जबरदस्त हंगामा

बॉलीवुड में कई जोड़ियां ऐसी बनीं जिन्होंने असल जिंदगी में भी एक दूसरे को ही अपना हमसफर चुना। इनमें से अमिताभ-जया, काजोल-अजय, शाहरुख-गौरी, अक्षय-ट्विंकल की जोड़ी को स्टार कपल माना जाता हैं। इनमें से एक जोड़ी ऐसी भी है जिसकी प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है, लेकिन उससे भी ज्यादा दिलचस्प रहीं उनकी शादी जो कई बंदिशों और विवादों के साथ हुई थी। ये जोड़ी है बला की खूबसूरत ऐशवर्या राय औऱ हैंडसम हंक अभिषेक बच्चन की जिनकी शादी साल की सबसे बड़ी और विवादित शादी थी। शादी से पहले दोनों के ही अलग अलग अफेयर थे और रब ने इनकी जोड़ी बना दी। सिर्फ इतना ही नहीं शादी वाले दिन भी इतना जबरदस्त हंगामा किसी और सिलेब्रिटी की शादी में देखने को नहीं मिला था।

ऐसे हुई थी अभि-ऐश की प्यार की शुरुआत

अभिषेक और ऐश की पहली मुलाकात फिल्म ढाई अक्षर प्रेम की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म तो नहीं चली, लेकिन दोनों की दोस्ती हो गई थी। उस वक्त ऐश औऱ अभि दोनों ही ने नहीं सोचा था कि वह आगे चलकर पति पत्नी बन जाएंगे। इसके पीछे था दोनों का अलग अलग सीरियस अफेयर। ऐश फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान ही सलमान के प्यार में पड़ गई थीं वहीं 2002 में अभिषेक और करिश्मा की सगाई हो गई थी। हालांकि सगाई के बाद ना जानें कौन सी वो बात थी जिसकी वजह से कपूर और बच्चन परिवार में दरार आ गई और दोनों की सगाई टूट गई।

दूसरी तरफ ऐश और सलमान का प्यार दिनों दिन परवान चढ़ता जा रहा था, लेकिन सलमान जूनूनी होचे जा रहे थे। एक वक्त ऐसा आया जब ऐश ने इस रिश्ते से हाथ खड़ा कर दिया और सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाकर उनके साथ ब्रेकअप कर लिय़ा और विवेक से जा मिलीं। उन दिनों विवेक और ऐश के रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। वहीं अभिषेक का नाम रानी के साथ जोड़ा जाने लगा। अभिषेक और रानी ने युवा, बंटी और बबली, कभी अलविदा ना कहना में साथ का किया और इनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आई।

शादी के वक्त हुई मुश्किलें

उस वक्त खबरें इतनी जोरदार थी कि लगता था कभी भी ऐश की विवेक के साथ और अभिषेक की रानी के साथ शादी की खबरें आ सकती हैं। हालांकि किस्मत में तो अभिषेक और ऐश को मिलना था। विवेक से कब ऐश का रिश्ता टूटा किसी को पता नहीं चला वहीं रानी और अभिषेक के बीच भी अनबन हो गई। वहीं उमराव जान की शूटिंग के दौरान ऐश और अभि करीब आने लगे। इसके बाद गुरु और धूम-2 में साथ कम करने से दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। वहीं टोरैंटो में अभिषेक ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और ऐश ने हां कर दी।

न्यूयॉर्क से लौटने के बाद दोनों ने 14 जनवरी 2007 में सगाई कर ली। इसके बाद इनके प्यार को नाम मिल गया। दोनों तरफ से शादी की तैयारियां शुरु हो गई। हालांकि सगाई से शादी का सफर तय करना इनके लिए आसान नहीं था। कुंडली से पता चला की ऐश मांगलिक हैं इस वजह से पहे उनकी शादी पेड़ से हुई। ये मामला शांत हुआ तो दूसरा बड़ हंगामा तब हुआ जब जान्हवी अचानक से अभिषेक की शादी में पहुंच गई औऱ बवाल कर दिया।

जान्हवी ने मचाया था बवाल

दरअसल जान्हवी कपूर नाम की एक मॉडल ने अभिषेक और ऐश की शादी में जमकर हंगामा मचाया था। वह दोनों की शादी होने से रोक देना चाहती थी यहां तक की उसने कलाई भी काट ली थी। उस वक्त इस बात को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ था। जान्हवी का कहना था क अभिषेक उनसे प्यार करते हैं और शादी का वादा भी किया था। हालांकि बाद में ये बात सामने आई थी कि पब्लिक संट्ट के लिए उस लड़की ने ये खेल खेला था।

हालांकि शादी के बाद से बहुत से हालात बदल गए। कभी रानी और करिश्मा से दूर रहने वालीं ऐश ने ये दुरियां भी मिटा दी। कृष्णा राज के निधन के वक्त ऐश ने रानी को गले लगा लिया था वहीं ईशा अंबानी के लेडिज फंक्शन में ऐश ने करिश्मा का हाथ पकड़कर डांस किया था। वहीं सलमान भी ये बात कुबूल चुके हैं कि उन्हें अभिषेक से किसी तरह की कोई प्रॉबल्म नहीं है। आज अभि औऱ ऐश की 6 साल की एक बेटी है और दोनों बेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button