राशिफल

Rashifal 6 February 2019: आज गणेश जी इन 6 राशियों को देंगे बड़ा तोहफा, जीवन में आएगी खुशहाली

आज बुधवार के दिन गणेशजी छः राशियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। इन छः राशियों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशहाल रहेगा। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 6 February 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि के जातक आज किसी भी परिस्थिति में क्रोध ना करें नहीं तो आपके कई आवश्यक काम भी अधूरा रह सकता है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगी। निवेश करने में काफी सावधानी बरतें। हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। आज किसी सगे संबंधी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि कम रहेगी। कोई कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोंरंजन का रंग छाया रहेगा। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग आपके लिए आज कारगर सिद्ध होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। योग करने से मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने का योग बन रहा है। कोई जरुरी सुझाव आपको मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखना पड़ेगा। ऑफिस के कामकाज के हेतु प्रवास पर जाना हो सकता है। माता के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। आपको कई अहम क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। बड़े स्तर पर लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रसंशा होगी। संगे संबंधी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके विचारों में नकारात्मकता रह सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। खेल-कूद से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है, कोई स्पोर्टस एकेडमी ज्वाइन कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज घर या परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज आप चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे आपको थोड़ा निराश कर सकते हैं। आपकी शोहरत बढ़ेगी कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आयेगी। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। ऑफिस में कुछ लोग बात या जानकारी आपसे छिपाने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज दोस्तों के साथ भ्रमण-मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। यदि आप किसी सामाजिक कार्य से जुड़े हैं तो आपके सामने विरोधियों की भीड़ खड़ी हो सकती है। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आपको बहुत सफलताएं मिलेंगी। जीवन में आने वाली सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी। अगर आपके दोस्त-परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो उनकी तरफ कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। ऑफिस में दिन शानदार बीतेगा, सहकर्मी की मदद से जरूरी कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके राज की कोई खास बात उजागर होने के योग बन रहे हैं। क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आप महसूस करेंगे कि दोस्त और रिश्तेदार आपकी जरूरतों को नहीं समझते हैं। छोटे बच्चों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सावधानिया बरतने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा। अगर आपके अन्दर साहस और बुद्धिमानी है तो आप इन लोगों से चर्चा-परिचर्चा कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं आज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगी। आज रचनात्मक कार्यो में ज्यादा रुची लेगें। आपकी रचनाएं आज बड़े तौर पर जनमानस तक पहुचेंगी। शारीरिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। छात्रों को आज कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। आज आपको रुटीन कामों में किसी की मदद नहीं मिल पाएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं। आप कोशिश करेंगे तो किए गए लगभग हर काम से आपको फायदा हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको बुजुर्गों और मित्रों की मदद मिलेगी। स्त्रीवर्ग से लाभ होगा। मकान-वाहन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी सोचा भी न हो। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। पुराने काम निपटाने का मन बना सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका विरोधी पक्ष सक्रिय होने से चिंता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य का नाराज रहना भी आपको व्यथित करेगा। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आपको काम करने के स्टाइल में थोड़ा बदलाव करने की जरुरत है। इससे आपका काम और निखर कर सामने आएगा।

आपने Rashifal 6 February 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 February 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 February 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : रात्रि में सोने से पहले करें इस 1 मंत्र का जाप, चुटकियों में होगी हर मनोकामना पूरी

Back to top button