दिलचस्प

नाइटलाइफ का बना रहे हों प्लान तो ये हैं सबसे बेहतरीन 5 शहर, यूथ इन्हें मानते हैं जन्नत

जब जवानी का जोश हो और दोस्तों का साथ हो तो फिर रातों में नींद नहीं सिर्फ मस्ती करने का दिल होता है। दिन में हर किसी को काम करना होता है औऱ घूमनें का असली मजा तो रात में आता है। लॉन्ग ड्राइव, म्यूजिक, फ्रेंड्स और बस रात का शोर। हालांकि नाइट लाइफ इनज्वॉय सब करना चाहते हैं, लेकिन हर किसी के शहर का ऐसा माहौल नहीं होता जहां आपको घूमने में मजा आए। नाइट लाइफ जीन के लिए क्लब, डांस जरुरी है औऱ सिर्फ खाली सड़क पर तो ऐसा हो नहीं सकता। अगर सिर्फ इस वजह से अपनी नाइट लाइफ मस्ती में नहीं बीता पा रहे तो हम आपको बताएंगे ऐसे पांच शहर जो अपनी नाइट लाइफ के लिए ही मशहूर हैं।

गोवा

इस लिस्ट में सबसे टॉप पर कुछ है तो वह है गोवा। गोवा का दिन जितना हसीन, रातें उनती ही रंगनी होती हैं। ये ऐस ऐसी जगह है जहां आने का प्लान हर फ्रेंड सर्कल करता है। अगर नाइट लाइफ इनज्वॉय करनी है तो गोवा जरुर घूमें। गोवा में रात में जमकर मस्ती होती है। ड्रिंक्स, डान्स, नए लोगों से मिलना वो सारी चीज आपको मिलेगी जिसकी आप ख्वाहिश करते हैं। ऐसे में जब भी नाइट लाइफ का प्लान बनाएं सबसे पहले गोवा घूम आए।

मुंबई

ये एक ऐसा शहर है जो कभी नहीं सोता कभी नहीं थमता। यहां भी आप चाहें तो रातभर मस्ती कर सकते हैं। यहां की नाइट लाइफ जीने के पीछे लोग पागल रहते हैं। मुंबई में आप मरीन ड्राइव, चौपाटी बीच, नरीन प्वाइंट्स, समुंदर की सैर कुछ भी कर सकते हैं। यहां कि ओपन रेस्टोरेंट में अपने खूबसूरत हमसफर के साथ खाना भी खा सकते हैं और क्लब में जाकर डांस भी कर सकते हैं।

जयपुर

राजस्था को लेकर लोगोम के मन में बस ये धारणा बनी रहती है कि यहां सबकुछ ऐतिहासिक है और नाइट लाइफ जैसी कोई चीज ही नहीं होगी। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो बता दें कि ऐतिहासिक होने के साथ साथ ये जगह अपने नाइट लाइफ के लिए भी काफी फेमस हैं। यहां की मिडनाइट मार्केट तो आपके होश उड़ा देगी। अगर पार्टनर के साथ आएं तो रात में इमारतं का नजारा और भी खूबसूरत लगेगा।

कोलकाता

मिष्टी दोई और रसोगुल्ला के शौकीन लोग तो कोलकाता जाने से मना ही नहीं कर सकते। हावड़ा ब्रिज के अलावा यहां की नाइटलाइफ भी है जो इस शहर को काफी खास बनाती है। दिन में काम पर भागते लोग और व्यस्त सी दिखने वाली जिंदगी रात होते ही कुछ औऱ हो जाती है। वही लोग रात में झूमते और मस्ती करते दिखेंगे। अगर फ्रेंड्स के साथ कहीं का प्लान ना बन पा रहा हो तो कोलकाता जाने का प्लान बनाएं। यहां क्लब, बार , पब सब कुछ है जिससे लोग यहां आने के लिए आकर्षित होते हैं।

बैंग्लोर

पब कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर बैंग्लौर नाइटलाइफ के लिए ही मशहूर है। यहां की रातें इतनी शानदार होती है कि दूर दूर से लोग मस्ती करने आतचे हैं। यहां का एमजी रोड हमेशा से युवाओं के लिए काफी खास रहा है। यहां आपको करीब 50 से भी ज्यादा पब मिल जाएंगे। अब जब भी छुट्टी मिले इन 5 में से कोई एक जगह चुनें औऱ दोस्तों के साथ नाइटलाइफ इनज्वॉय करें।

यह भी पढ़ें

Back to top button