बॉलीवुड

अपने हिट करियर को ठुकरा कर विदेश में बस गए ये 4 सितारे, एक तो बन चुकी है ब्यूटी क्वीन

एक्टिंग की दुनिया में काम करने वाले तमाम कलाकारों से दर्शकों का एक अनूठा रिश्ता बन जाता है, जोकि कोई चाहकर भी नहीं तोड़ सकता है। स्क्रीन पर दिखने वाले कलाकारो को लोग उनके रियल नाम के बजाय रील नाम से पहचानने के लगते हैं और इससे उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती है। जी हां, कलाकार और दर्शक के बीच अनूठा रिश्ता तो होता ही है। फिर चाहे कलाकार बड़े पर्दे का हो या फिर छोटे पर्दे का, दोनों से ही दर्शकों का एक अहम रिश्ता होता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

आज हम आपको उन टीवी या फिल्म के सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपना सुपरहिट करियर छोड़कर विदेश में रहने के लिए चले गये। यानि अपने करियर के साथ साथ उन्होंने देश भी छोड़ना सही समझा। इसमें न सिर्फ अभिनेत्रियां शामिल है, बल्कि कई अभिनेता भी शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस कड़ी में कौन कौन से अभिनेता शामिल हैं, जोकि अब विदेश में रहने लगे हैं।

संग्राम सिंह

सीरियल ये है मोहब्बते में अशोक खन्ना का किरदार निभा कर घर घर में फेमस होने वाले संग्राम सिंह अब नार्वे में रहते हैं। जी हां, सीरियल से हमेशा के लिए गुडबॉय कहकर संग्राम सिंह अपनी पत्नी के साथ अब नार्वे में रहने लगे हैं। इस सीरियल में संग्राम सिंह ने एक नेगेटिव रोल निभाया था, जोकि इशिता को खूब परेशान करता था, लेकिन बाद में उसके रोज को पॉजिटिव कर दिया था।

सौम्या सेठ

टीवी जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में सौम्या सेठ का नाम भी शामिल है। अपने करियर में सौम्या ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ और ‘दिल की नज़र से खूबसूरत’ जैसे कई बेहतरीन सीरियल में काम किया है, लेकिन अब ये एक्टिंग छोड़कर विदेश में रहने लगी हैं। जी हां, सौम्या सेठ शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो गई। इन्होंने शादी अपने ब्वॉयफ्रेंड अरूण कपूर से की थी, जिसके बाद अब सौम्या अमेरिका में ही रहती हैं।

सेलिना जेटली

टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक अपना नाम कमाने वाले सेलिना जेटली इन दिनों सिंगापुर में हैं। जी हां, सेलिना जेटली ब्यूटी क्वीन भी रह चुकी हैं। इसके अलावा इनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। बता दें कि सेलिना जेटली ‘जानशीं’, ‘सिलसिले’, ‘नो एंट्री’, ‘टॉम, डिक एंड हैरी’ और ‘गोलमाल रिटर्न्स’ जैसी बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें इन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। हालांकि, अब ये सिंगापुर और दुबई में अपने पति के साथ रहती हैं। 2012 में इन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।

मिहिका वर्मा

सीरियल ये है मोहब्बते में इशिता भल्ला की छोटी बहन का किरदार निभा कर मिहिका वर्मा घर घर में पॉपुलर हो गई। इससे पहले इन्होंने कई सारे सीरियल में काम किया था, लेकिन इन्हें असली पहचान इसी सीरियल से मिला। साल 2017 में इन्होंने एक विदेशी बिजनेसमैन से शादी कर ली और फिर वहीं जाकर सेटल भी हो गई। इनका करियर गोल्ड की तरह चमक रहा था।

Back to top button