बॉलीवुड

करियर के पीक पर शादी कर इन 4 एक्ट्रेसेज ने चौपट कर लिया था करियर, रह चुकी हैं सलमान की हीरोइन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज का करियर बहुत छोटा माना जाता है। आज भले ही शादी के बाद भी दीपिका, प्रियंका और सोनम हिट फिल्में दे रही हों, लेकिन पहले के समय में शादीशूदा एक्ट्रेसेज जल्दी नहीं जल पाती थी। कितनी ही सुपरहिट एकट्रेसेज ऐसी थीं जिन्होंने अपने करियर के पीक पर शादी कर ली और शादी के बाद उनका करियर बैठ गया। इनमें से एक काजोल को छोड़ दें तो किसी भी एक्ट्रेस के लिए कमबैक कुछ खास नहीं रहा है। आपको बताते हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेज के बारे में जिन्होंने करियर के पीक पर शादी कर बर्बाद कर लिया अपना करियर।

भाग्यश्री

अपनी पहली ही फिल्म मैंने प्यार किया से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली भाग्यश्री का करियर भी कुछ खास नहीं चल पाया। इस फिल्म का जादू ऐसा था कि सलमान और भाग्यश्री रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे।  इस फिल्म में सलमान से भी कहीं ज्यादा भाग्यश्री को पसंद किया गया था। उनकी पहली फिल्म जबरदस्त हिट रही और लोगों को लगा कि अब तो भाग्यश्री इंड्सट्री पर छा जाएंगी, लेकिन एक साल बाद ही उन्होंने हिमालय दसानी से शादी कर ली। शादी के बाद से उनका करियर ठप हो गया। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्म में काम किया, लेकिन कोई भी फिल्म चल नहीं पाई। वहीं सलमान आज बॉलीवुड के दंबग खान बन चुके हैं।

माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी लोगों की दिल की धड़कनें तेज कर जाती हैं। उनकी मुस्कराहट, सादगी, नखरे, डांस और एक्टिंग का हर कोई दीवाना था। माधुरी ने बेताब, थानेदार, खलनायक, बेटा, हम आपके हैं खौन, राम लखन , अंजाम जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में दी थी। अपने करियर के पीक पर डां राम नेने से शादी कर माधुरी ने लाखों दिल तोड़ दिए थे। शादी के बाद वह फिल्मों में आई तो लज्जा और हम तुम्हारे हैं सनम औसत फिल्में रहीं और कोई भी बड़ी हिट नहीं दे पाईं। कई साल उनकी जोड़ी एक बार फिर अनिल के साथ टोटल धमाल में जमने जा रही हैं वहीं विवाद के बाद वह संजय दत्त के साथ कलंक में भी नजर आएंगी।

ट्विंकल खन्ना

सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्वींकल ने अपने करियर की शुरुआत काफी शानदार की थी। उनकी पहली फिल्म बरसात काफी पसंद की गई थी और ट्वींकल की गिनती सुपरहिट एक्ट्रेसेज में होने लगी थीं। इसके बाद जोरु का गुमाल, बादशाह औऱ जान जैसी हिट फिल्मों से उनके करियर को चार चांद लग गए। इसके बाद ट्वींकल ने मेला फिल्म की और अक्षय से कहा कि ये फिल्म अगर फ्लॉप हो गई तो वह उनसे शादी कर लेंगी। फिल्म बूरी तरह फ्लॉप हुई और ट्वींकल ने शादी कर दी। शादी के बाद उनकी फिल्में कुछ खास चली नहीं और वह एक ब्लॉगर औऱ प्रोड्यूसर हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बेमिसला खूबसूरती और नशीली आंखों का जादू दिखाने वाली ऐश भी शादी के बाद हिट फिल्म नहीं दे पाईं।  ऐश ने ताल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद हम दिल दे चुके सनम, मोहब्बतें, धूम 2, देवदास जबरदस्त हिट साबित हुई।अभिषेक से शादी के बाद ऐश ने जोधा अकबर और रोबो में काम किया। रोबो फिल्म के अलावा बाकी फिल्मों औसत ही रहीं और ऐश का करियर सुस्त हो गया। ऐश की पिछली फिल्म रोबो और फन्ने खां भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी।

यह भी पढ़ें :

Back to top button