दिलचस्प

धोनी औऱ कोहली की पत्नियों का है सालों पुराना कनेक्शन, तस्वीर देखकर आंखे रह जाएंगी खुली की खुली

बॉलीवुड में एक्ट्रेसेज की दोस्ती पर कई तरह के सवाल उठाए जाते हैं। लोगों का मानना होता है कि जो हीरोइनें एक दूसरी की दोस्त नहीं हो सकती। सिर्फ एक्ट्रेस आपस में ही तो क्या किसी की भी अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं। हालांकि ऐसा कुछ भी नही है बॉलीवुड जगत में भी और इसके बाहर भी इन एक्ट्रेसेज की दोस्ती काफी अच्छी होती है। बॉलीवुड की क्रिकेट से भी हमेशा अच्छा संबंध रहा है। आपने अक्सर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का और धोनी की पत्नी साक्षी को एक साथ बैठकर मैच देखते देखा होगा। आपको भी लगता होगा कि यह दोनों साथ इसलिए रहती हैं क्योंकि दोनों के पति एक साथ मैच खेलते हैं। बात सिर्फ यही नहीं है, बल्कि साक्षी और अनुष्का का बहुत पूराना कनेक्शन है।

बचपन की दोस्त  हैं अनुष्का और साक्षी

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि साक्षी और अनुष्का बचपन की दोस्त रही है और एक साथ स्कूल में भी पढ़ी हैं। अब ये भी एक गजब का इत्तेफाक है कि साक्षी औऱ अनुष्का दोनों ने ही इंडियन क्रिकेटर से शादी कर ली जिनके खेल के सब दीवाने हैं। अनुष्का ने इस बात का खुलासा अनुष्का शर्मा एफबी नाम के ट्वीटर हैंडल से किया है। अनुष्का ने कई तस्वीरों को शेयर किया है जिसमे बचपन से लेकर बड़े होने तक अनुष्का और साक्षी साथ साथ थे।दरअसल अनुष्का एक आर्मी परिवार से संबंध रखती है। उनके पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल थे और उनकी अक्सर कई जगह पोस्टिंग होती थी। एक बार उनकी पोस्टिंग असम में हुई थी। कई जगह स्कूल बदलने  चलते अनुष्का के दोस्त भी बदलते रहते थे। जब अनुष्का असम पहुंची तो वह उस स्कूल में गई जिसमें साक्षी पढ़ती थी। दोनों ने असम के सेंट मेरी स्कूल में पढ़ाई की और तभी से उनकी दोस्ती हुई जो आज तक बरकार है।

स्कूल की तस्वीर की पोस्ट

हालांकि अलग अलग स्कूल बदलने के चलते दोनों के रास्ते अलग हो गए। साक्षी और अनुष्का की दोबारा मुलाकात हुई 2013 में। अनुष्का ने इस मुलाकात के बारे में कहा कि मैं और साक्षी असम के बहुत छोटे से शहर में साथ रहते थे। एक बार जब साक्षी ने मुझसे पूछा कि चुम कहा रही हो तो मैंने बताया कि असम उसने कहा मैं भी। इसके बाद बात करने पर पता चला कि हम दोनं एक ही स्कूल में पढ़ते थे जिसके बाद हमने अपने बचपन की तस्वीर स्कूल से ली।साक्षी और अनुष्का की तस्वीर देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस तस्वीर में अनुष्का ने जहां पिकं कलर का लंहगा पहन रखा हा तो वहीं साक्षी परी बनी नजर आ रही थीं। बचपन की इस तस्वीर के बाद बड़े होने पर भी साक्षी और अनुष्का ने नहीं सोचा होगा कि किस्मत इस तरह से फिर उन्हें एक साथ एक ही जगह पर ले आएगी। बता दें कि धोनी पहले इंडियन टीम के कैप्टन थे इसके बा ये कमान कोहली ने संभाल ली। दोनों जब भी मैच खेल रहे होंते हैं तो अनुष्का और साक्षी एक साथ बैठकर इनका मैच देखती हैं। फैंस भले ही विराट और धोनी को लेकर लड़ाई करें, लेकिन दोनों में काफी अच्छी दोस्ती है। बता दें कि अनुष्का इन दिनों विराट के साथ छुट्टियां मना रही हैं औऱ उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी।

यह भी पढ़ें

Back to top button