बॉलीवुड

विराट से पहले इन 7 बॉलीवुड स्टार्स से था अनुष्का शर्मा का अफेयर, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

मुम्बई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार शादी कर चुके हैं। दोनों के इस फैसले पर उनके माता पिता के साथ-साथ उनके फैन्स भी काफी खुश हैं। काफी दिनों से सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी के ही चर्चे हो रहें। शादी, हनीमुन और रिसेप्शन की खबरें पूरे महीने मीडिया में छाई रहीं। कहा जा सकता है कि विराट और अनुष्‍का की शादी इस साल की सबसे बड़ी खबर रही। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली से पहले अनुष्का शर्मा का लव अफेयर किसके किसके साथ था? आज हम आपको बताएंगे कि विराट से पहले अनुष्का कितने बॉलीवुड स्टार्स के साथ अफेसर में रह चुकी हैं।

जोहेब यूसुफ:

ज़ोहेब यूसुफ एक रैंप मॉडल हैं। अनुष्का और ज़ोहेब की मुलाकात बेंगलुरु में मॉडलिंग के दौरान हुई थी। वे जाहिर तौर पर दो साल से ज्यादा समय तक रिलेशन में रहे। लेकिन, अनुष्का के स्टार स्टेटस की वजह से दोनों को अलग होना पड़ा था।

रणवीर सिंह:

रणवीर सिंह की पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ थी, जिसमें उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा हिरोइन थी। लेकिन, इस फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे।

रणबीर कपूर:

 

अनुष्का शर्मा रणवीर कपूर से काफी लंबे वक्त तक जुड़ी रही। वे करण जौहर की पार्टी में मिले, जिसके बाद वो कई बार साथ डिनर करते भी देखे गए। लेकिन, यह अभी तक पता नहीं चल सका कि दोनों के अफेयर की खबरे सही थी या सिर्फ अफवाह थी।

शाहिद कपूर:

अनुष्का शर्मा को इमरान खान की मेरे ब्रदर की दुल्हन फिल्म की सफलता पार्टी में शाहिद को कथित तौर पर किस करते हुए पकड़ा गया था। ये अटकलें सच हैं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

सुरेश रैना:

अनुष्का शर्मा का अपने भाई के कारण क्रिकेट की दुनिया से एक खास रिश्ता है, जो राज्य स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। ऐसा लगता है कि क्रिकेट के लिए उनका प्यार की वजह से ही वो क्रिकेटर सुरेश रैना के करीब आ गई थी।

अर्जुन कपूर:

दो के अफेयर की खबरें कई दिनों तक सुर्खियों में रही। दोनों को जुहू में एक कॉफी शॉप में साथ देखा गया था। जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में अनुष्का और अर्जुन के बीच प्रेम संबंधों की चर्चा होने लगी थी।

विराट कोहली:

अनुष्का शर्मा और विराट की शादी के बाद अब दोनों के बीच रिश्ते को पूरी दुनिया जान चुकी है। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट की मुलाकात एक शैम्पू के ऐड की शूटिंग के दौरान हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे।

Back to top button