राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 28 जनवरी से 3 फरवरी: इस सप्ताह 3 राशियों का होगा भाग्योदय, राजयोग का है संयोग

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 28 जनवरी से 3 फरवरी तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह मेष राशि वाले अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आपका वस्त्र आदि के पीछे खर्च हो सकता है। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। अगर आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। पक्षियों को दाना खिलाएं, समस्याएं दूर होंगी। अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है जिससे आप एक दूसरे को अच्छी तरह जान और समझ सके।

करियर के विषय में : बिजनेस में किसी भी तरह की रिस्क न लें। बकाया पैसों की वसूली में परेशानी हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। भोजन में सावधानी रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को प्रयास करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। जीवन साथी को बराबर का महत्व देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर को अपनी इच्छाओं और भावनाओं में बांधने की कोशिश न करें, पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे।

करियर के विषय में : निवेश में सावधानी रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : योग का सहारा लें जो शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग को बेहतर बनाएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह क्रोध व आवेश की अधिकता रह सकती है अतः खुद पर काबू रखें अन्यथा कलह बढ़ सकती है। नई योजना आने की संभावना बन सकती है। अपने विचारों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। आपके सामने कुछ कठिन परिस्थितियां आ सकती हैं। पैसों को लेकर टेंशन बढ़ सकता है। इस पर विचार करना होगा। करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। दोस्तों से मदद मिलती रहेगी।

प्यार के विषय में : शादी योग्य युवाओं को सही जीवनसाथी मिल जाने की संभावना है।

करियर के विषय में : बिजनेस में किसी से अनबन के कारण नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स थोड़े परेशान जरूर रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियां रहेंगी। पुराने रोग भी रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आपका सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। इस सप्ताह आपके कार्य में बदलाव आ सकता है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। खुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई खुबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। मकान खरीदने के योग बनेंगे, चर्चाएं होंगी। व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है।

करियर के विषय में : भविष्य को लेकर चिंतित ना हो, मन में करियर को लेकर तरह-तरह के विचार आते रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध में कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए गणेश जी आपको सावधान रहने व क्रोध न करने की सलाह देते हैं। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। अपनी जुबान पर काबू रखें। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें। इससे आप अनचाही परेशानी से अपने आप को बचा पाएंगे। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअन्दाज करें।

प्यार के विषय में : आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से प्यार और सुख मिलेगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में मतभेद के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे। पैसों से जुड़ा फायदा होगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह मामूली चोट या शारीरिक दर्द भी हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है। आपके दोस्त आपके दृढ़ निश्चय को देख कर आपसे बहुत प्रभावित होंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी जिससे आप के सम्मान में वृद्धि होगी कुछ कार्यों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पुरानी चली आ रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह रोमांच से भरपूर होगा। लेकिन आपसी वाद-विवाद इस प्रेममयी सहृदयता को बर्बाद कर सकते हैं।

करियर के विषय में : जो युवा पिछले कुछ समय से रोजगार पाने के लिए प्रयासरत हैं, उन को इस सप्ताह सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक रुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह नौकरी व व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक मामलों में दुसरों को प्रवेश न दें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस सप्ताह आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी। मानसिकता बदले और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको प्रेम जीवन में नई तरक्की प्राप्त होने वाली है।

करियर के विषय में : कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी आप खुद अपने सिर ले सकते हैं। अचानक आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कोई बड़ी बीमारी या तकलीफ होने के योग नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा सप्ताह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं।

प्यार के विषय में : जो संबंध आपको भावनात्मक मजबूती देते हैं, उनके बारे में गहराई से विचार करें। लव लाइफ के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें। बदहजमी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

विद्यार्थियों के लिए यह बेहद ही फायदेमंद सप्ताह रहने वाला है। पूजा पाठ में मन लगेगा। राजकिय बाधा दूर होगी। लोगों ने आप के साथ क्या किया यह भूल जाएं और आपना काम इमानदारी से करें। धन प्राप्ती से आपके बहुत सारे काम पूरे होंगे। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं। मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है। कोर्ट और कचहरी के लिये आप अलर्ट रहें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जीवन साथी की सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह नई उम्मीदें लेकर आएगा।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुरानी परेशानियां भी खत्म हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपके अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। बहनों से विवाद हो सकता है। अपने परिजनों से दुरिया बढ़ सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर को आपसे फायदा होगा। लव लाइफ में संतुष्टि और तालमेल रहेगा।

करियर के विषय में : अगर व्यापार के लिये कहीं लंबी यात्रा करना चाहते हैं तो करें, समय अच्छा है। नौकरी व निवेश यह दोंनो आपको लाभ देंगे।

हेल्थ के विषय में : सभी बीमारियां दूर होंगी और आपकी सेहत में सुधार होगा मानसिक चिंता एवं तनाव दूर होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह सप्ताह आपके लिए सुगम रह सकता है। भावुकतामें कोई भी फैसला लेने से बचें। अगर आज आप खरीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आत्म विश्वास की कमी के कारण निर्णय लेने में संकोच करेंगे। अपनों से संबध में निकटता बढ़ेगी। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के लिए समय निकाल लेंगे और समय देंगे तो मैरिड लाइफ अच्छी हो जाएगी।

करियर के विषय में : कार्य क्षेत्र में चल रहा कोई पुराना विवाद इस सप्ताह हल हो जाएगा।

हेल्थ के विषय में : जंक फूड के प्रति दीवानगी आपको बीमार कर सकती है। थोड़ी कसरत अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर परिवार वालों के साथ। नहीं तो आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आपके कार्य में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है लेकिन आप अपना कार्य पूरा कर लेंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर की भावनाओं को समझें और उसकी पसंद का गिफ्ट दें। आपके संबंधों में मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को मेहनत से अच्छी सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत कमजोर हो सकती है, आहार संतुलित करें तथा संक्रमण से बचे।

आपने साप्ताहिक राशिफल 28 जनवरी से 3 फरवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 28 जनवरी से 3 फरवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 28 जनवरी से 3 फरवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जाने किस ग्रह की स्थिति खराब होने से होते हैं कौन से रोग और क्या है इसका उपाय

Back to top button