दिलचस्प

99% लोग नहीं जानते हैं तिरंगे में मौजूद रंगों का सही अर्थ, क्या आपको पता है?

भारत की आन मान और शान का प्रतीक तिरंगा है। तिरंगा का नाम आते ही हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। तिरंगा उठाते ही सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। जी हां, इन दिनों गणतंत्र दिवस के मौके पर देश भर में देशभक्ति रंग चढ़ा हुआ है। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में तिरंगा लहराया गया, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना चौड़ा हो गया। ऐसे में आज हम आपको तिरंगे से जुड़ी कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे हर किसी को जानना बेहद ज़रूरी है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अगर हम आप से पूछे कि तिरंगे के तीनों रंगों का अर्थ क्या होता है? तो शायद आप टूटा फूटा जवाब दे दें, लेकिन यहां आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप इस सवाल के जवाब में कभी फेल न हो। बता दें कि राष्ट्रधवज के निर्माताओं ने इसे बहुत ही सोच समझकर बनाया है, जिसके कई मायने होते हैं। तिरंगा में कई तरह के संदेश छिपे हुए हैं और इसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जी हां, हम आपको तिरंगे के तीनों रंगों का क्या अर्थ होता है, उसके बारे में बताएंगे।

केसरिया रंग

तिरंगे के सबसे ऊपर केसरिया रंग होता है। इसका अर्थ है त्याग और बलिदान। मतलब हम भारतीय बिना किसी स्वार्थ के अपने देश के लिए कोई भी त्याग और बलिदान देने के लिए हमेशा खड़े हैं। इसका धार्मिक महत्व भी है। कई धर्म में इस रंग को अंहकार छोड़ने से जोड़ा गया है। यह रंग आध्यात्मिक उर्जा और एकता का भी प्रतीक है। यह रंग सभी धर्मों के काफी करीब माना जाता है और इसका अर्थ है कि बुरा काम छोड़ कर अच्छाई के मार्ग पर चलना।

सफेद रंग

तिरंगे में दूसरा रंग सफेद होता है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सच्चाई का प्रतीक है। इसका अर्थ है कि हम भारतीय हमेशा शांति, पवित्रता और सच्चाई के प्रति समर्पित हैं। साथ ही यह रंग ज्ञान और स्वच्छता का प्रतीक भी है। इतना ही नहीं, यह रंग हमें सच्चाई के रास्ते पर शांति से चलने के लिए प्रेरित करता है। कई जगह इस रंग को प्रयोग शांति का संदेश के लिए किया जाता है। ऐसे में यह रंग अपने आप में ही अलग है।

हरा रंग

तिरंगे में तीसरा रंग हरा होता है। यह रंग सम्पन्नता का प्रतीक है। इस रंग के अलग अलग महत्व है। इस रंग से खुशहाली राजसी ठाट और समृद्धि झलकती हैं। इतना ही नहीं, इस रंग का प्रयोग कई देश उत्सव में किया जाता है। यह विश्वास का प्रतीक है। हरा रंग हरियाली का प्रतीक होता है, जोकि आंखों को खूब सुकून देता है। ऐसे में यह रंग देश के किसानों को भी प्रेरणा देता है।

Back to top button