स्वास्थ्य

हैल्थ टिप्स : गले में खराश के लक्षण, कारण और दूर करने के 6 घरेलू उपाय

बदलते मौसम में गले की खराश होना बेहद आम है। कई बार गले की खराश होने से हम काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। ऐसे में हम डॉक्टर के पास भागते हैं, लेकिन अगर आप डॉक्टर के पास जाने में असमर्थ हैं और तुरंत रिलीफ पाना चाहते हैं तो आपके लिए हम कुछ असरदार घरेलू उपाय लेकर आएं हैं। जी हां, गले में खराश अक्सर वायरस और मौसम बदलने की वजह से होता है, लेकिन यह काफी तकलीफदेह होता है। इसलिए कुछ घरेलू उपायों  को आज़मा कर इससे राहत पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

गले में खराश होने के लक्षण

यूं तो गले में खराश के कई लक्षण महसूस हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख लक्षणों के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

1. बुखार आना।

2. गले में दर्द होना।

3. पेट में दर्द होना।

4. भूख न लगना।

5. निगलने में कठिनाई होना।

गले में खराश होने के कारण

गले में खराश होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारणों की चर्चा नीचे की गई है –

1. वायरल संक्रमण।

2. बैक्टीरियल संक्रमण।

3. धूम्रपान।

4. दवाईयों का साइड इफैक्ट।

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना।

गले में खराश को ठीक करने के घरेलू उपाय

गले में खराश होने पर आप नीचे बताए गए उपायों को आज़मा सकते हैं –

1. लहसुन – यदि आपके गले में खराश है तो लहसुन आपके लिए वरदान है। जी हां, लहसुन में मौजूद गुण बैक्टीरियां को मारने में सहायक है। इसके लिए आपको लहसुन की कली थोड़ी थोड़ी देर बाद चूसते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपको गले की खराश से छुटकारा मिल जाएगा।

2. भाप लेना – यदि आपको गले में खराश है, तो आप भाप लें। इसके लिए आप एक बड़े बर्तन में पानी को गर्म कर लें और फिर सिर को ढककर भाप लें। ऐसा करने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

3. अदरक और शहद – यदि आपको गले में खराश है, तो आप एक कप पानी में थोड़ा सा अदरक डालकर उबाल लें और फिर इसे छान लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पी लें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें। इससे आपको आराम मिल जाएगा।

4. गरारे – गले में खराश होने पर आपको गर्म पानी से गरारा करना चाहिए। इसके लिए आपको दिन में चार से पांच बार गरारा करना चाहिए। साथ ही आपको पानी में थोड़ा सा नमक मिलाना चाहिए, ताकि आपको जल्दी राहत मिले।

5. लाल मिर्च – लाल मिर्च में मौजूद गुण आपको किसी भी संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे में एक कप गर्म पानी में एक चम्मच लाल मिर्च और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से गले की खराश दूर हो जाती है। इस पानी को आप दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं।

6. लौंग – लौंग में बहुत सारे गुण मौजूद होते हैं, ऐसे में यह संक्रमण को जड़ से खत्म करने में सहायक होता है। इसलिए आपको गले में खराश होने पर तीन चार लौंग को चबाना चाहिए और ऐसा बार दिन में पांच से छह बार करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जल्दी ही आराम मिल जाएगा।

Back to top button