बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन 5 सुपरस्टार से चाहते हैं आप मिलना, तो मुंबई के इस एरिया में जाएं

बॉलीवुड कलाकारों की फैन फॉलोइंग बड़ी जबरदस्त होती है। इन सितारों के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा ही बेताब रहते हैं। हालांकि, किसी भी कलाकार से मिलना आम इंसान के लिए आसान नहीं होता है, लेकिन जो लोग मुंबई में रहते हैं, वे अपने फेवरेट कलाकारों को घर से निकलते हुए ज़रूर देख लेते हैं। इन कलाकारों से मिलने के लिए इनके घर के बाहर लंबी लंबी लाइने लगी होती हैं, लेकिन फिर भी लोगों को खाली हाथ वापस आना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि मुंबई के एक ही एरिया में रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस कड़ी में कौन कौन से सितारे शामिल हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सलमान खान की फैन फॉलोइंग करोड़ो में है। सलमान पिछले कुछ दशक से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। सलमान खान से मिलने के लिए उनके फैंस पूरी तरह से उतावले रहते हैं और सलमान के घर के बाहर उनके फैंस की लंबी लंबी लाइने होती हैं। बता दें कि सलमान खान मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट रहते हैं और यह उनका पसंदीदा घर है।

शाहरूख खान

बॉलीवुड के किंग खान रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर हैं। शाहरूख खान से मिलने के लिए उनके फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसे में शाहरूख के घर के बाहर भी उनकी एक झलक को देखने के लिए लोग बेताबी से खड़े रहते हैं। बता दें कि शाहरूख खान 90वे के दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। शाहरूख खान का घर मन्नत मुंबई के बांद्रा वेस्ट में है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक झलक पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर बैठते हैं। दीपिका के घर के बाहर उनके फैंस पलके बिछाएं खड़े रहते हैं। दीपिका पादुकोण का घर अमीर इलाके में है। बता दें कि दीपिका पादुकोण बांद्रा वेस्ट के पाली हिल एरिया में रहती है, जोकि मुंबई का मशहूर इलाका है और यहां अमीर खरानों के लोग रहते हैं।

रेखा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा भले ही 65 साल की हो गई हैं, लेकिन वे खूबसूरती में बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। रेखा का घर बांद्रा वेस्ट में बैंड स्टैंड में है और उसी रोड पर है, जिस रोड पर सलमान खान का घर है। बता दें कि सलमान खान और शाहरूख खान के सबसे नज़दीक रेखा का घर है।

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के स्मार्ट अभिनेताओं में से एक रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं है। रणबीर कपूर पर लाखों लड़कियां मरती हैें और इनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती हैं। बता दें कि रणबीर कपूर मुंबई के बांद्रा वेस्ट में पाली हिल एरिया में रहते हैं, जोकि दीपिका पादुकोण के घर के पास है। ऐसे में आप अगर इन सितारों से मिलना चाहते हैं तो मुंबई के इस एरिया में जा सकते हैं और इनकी एक झलक पा सकते हैं।

Back to top button