दिलचस्प

13 साल की उम्र में प्रियंका गांधी ने किया था रॉबर्ट को प्रपोज, तब वाड्रा ने दिया था ऐसा जवाब

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेला है। जी हां, कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतार दिया है। बुधवार को प्रियंका गांधी को यूपी का कांग्रेस की महासचिव बनाया गया है। ऐसे में हर कोई प्रियंका गांधी से जुड़ी छोटी छोटी चीज़ों के बारे में जानने के लिए उत्साहित है। प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से जहां एक तरफ कांग्रेस में खुशी की लहर है, तो वहीं विरोधियों में टेंशन की लहर, लेकिन हम यहां आपको प्रियंका के राजनीतिक हुनर के बारे में नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अपने निजी लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा विवादों में घिरे रहते हैं, लेकिन प्रियंका गांधी का निजी लाइफ काफी दिलचस्प रहा है। ऐसे में आज हम आपको प्रियंका गांधी के लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका खुलासा उन्होंने कुछ साल पहले एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में किया था। प्रियंका गांधी की निजी लाइफ में काफी ज्यादा रोचक कहानियां है। ऐसे में आज हम आपको उनके लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

13 साल की उम्र में रॉबर्ट वाड्रा से हुई थी प्रियंका की मुलाकात

जब प्रियंका महज 13 साल की थी, तब उनकी मुलाकात रॉबर्ट वाड्रा से हुई थी। रॉबर्ट वाड्रा को देखते ही प्रियंका गांधी ने अपना दिल दे दिया था और उनसे दोस्ती का हाथ भी बढ़ाया था। हालांकि, रॉबर्ट वाड्रा ने उस समय प्रियंका को भाव नहीं दिया और उनसे बातचीत नहीं की, लेकिन प्रियंका ने हार नहीं मानी और रॉबर्ट वाड्रा से बातचीत का रास्ता हमेशा खोजती रही। प्रियंका गांधी को रॉबर्ट वाड्रा इतने ज्यादा पसंद आ गये थे कि वे उनसे बात करने के लिए अलग अलग बहाने खोजती थी।

धीरे धीरे मुलाकात प्यार में बदली

प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा से मुलाकातों का सिलसिला जारी रखा और फिर वे भी रॉबर्ट वाड्रा के दिल में उतर गई। बता दें कि उस समय रॉबर्ट वाड्रा किसी भी लड़की को भाव नहीं देते थे और उसी वजह से वे प्रियंका गांधी से भी दूर रहते थे, लेकिन प्रियंका गांधी को उनका नेचर पसंद आया और फिर मुलाकातों का सिलसिला जारी हुआ और दोनों के बीच प्यार हो गया। प्रियंका गांधी ने बताया कि उन्हेंं रॉबर्ट वाड्रा का नेचर बहुत पसंद है, क्योंकि वे बहुत ही साफ दिल के इंसान है।

प्यार में दोनों को सहना पड़ा लंबी जुदाई

जब इंदिरा गांधी की हत्या हुआ और फिर राजीव गांधी की हत्या हुई तो रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बीच दूरियां आने लगीं। दरअसल, उन दिनों प्रियंका गांधी के सुरक्षा के कारणों से घर में ही पढ़ाई करने लगी थी, जिसकी वजह से रॉबर्ट वाड्रा से मिल नहीं पाती थी। ऐसे में एक दिन रॉबर्ट वाड्रा खुद प्रियंका के घर एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए आते हैं और फिर दोनों के बीच की एक लंबी जुदाई खत्म हो जाती है। बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की शादी 1997 में हुई थी, जब प्रियंका 20 और रॉबर्ट 22 साल के थे।

Back to top button