दिलचस्प

आज भी मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती हैं इस क्रिकेटर की पत्नी, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

यूं तो क्रिकेट की दीवानगी पूरी दुनिया में हैं, लेकिन भारत में सबसे ज्यादा है। क्रिकेट भारत के नस नस में बसता है। क्रिकेट का नाम आते ही लोगों के अंदर एक अलग सा ही जोश देखने को मिलता है। जी हां, क्रिकेट के मैदान में भले ही 11 लोग खेलते हों, लेकिन उनके साथ करोड़ो भारतीयों की भावनाएं जुड़ी होती है। ऐसे में आज हम क्रिकेट की लोकप्रियता की बात नहीं करेंगे बल्कि आमदनी की बात करेंगे। क्रिकेट खेलने वाले को क्रिकेटर कहा जाता है। ऐसे में हर क्रिकेटर के पास करोड़ो की संपत्ति तो शायद होती ही है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

क्रिकेटर को एक मैच खेलने के बाद उन्हें ढेर सारा पैसा मिलता है और अगर वे आईपीएल में खेलते हैं तो मानो करोड़पति से कम नहीं है। ऐसे में एक क्रिकेटर आराम से अपनी फैमिली को खिला सकता है और वो भी रिटायरमेंट के बाद भी, लेकिन अगर किसी क्रिकेटर की वाइफ इन दिनों चूल्हे पर खाना बनाते हुए दिखे तो क्या सोचेंगे आप? जी हां, भारत के पॉपुलर गेंदबाज हरभजन सिंह की पत्नी गीता चूल्हे पर खाना बनाती हुई दिखीं, वो भी मिट्टी का चूल्हा। मिट्टी का चूल्हा अक्सर गरीबों के घर में दिखता है, लेकिन अगर कोई क्रिकेटर की बीवी चूल्हे पर खाना बनाए तो खबर तो बनती ही है।

गीता ने शेयर की चूल्हे पर खाना बनाने की तस्वीर

कुछ समय पहले हरभजन सिंह की पत्नी गीता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में गीता ग्रीन कलर के सूट में नजर आई। इस तस्वीर में गीता मिट्टी के चूल्हे के सामने बैठी हैं और चूल्हे पर खाना बन रहा है। हालांकि, गीता ने यह तस्वीर अपनी मस्ती के लिए खिंचवाई। गीता ने कैप्शन में लिखा कि पिंड में काफी मजा आ रहा है। पहली दफा इस तस्वीर को देखकर हर कोई चौंक गया था, लेकिन गीता चूल्हे पर खाना बना नहीं रही है, बल्कि वे किसी के घर गई थी और वहां उन्होंने चूल्हे के सामने बैठकर तस्वीर क्लिक करवाई।

7 साल की डेटिंग के बाद की गीता ने शादी

बताते चलें कि गीता बसरा और हरभजन सिंह ने लव मैरिज की है। शादी से पहले करीब 7 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। इनका अफेयर अक्सर सुर्खियों में बना रहा। हरभजन सिंह आज भी आईपीएल खेलते है, लेकिन जब उन्होंने गीता बसरा से शादी की थी, तब वे अपने करियर के सबसे ऊंचे मुकाम पर थे। बता दें कि गीता बसरा और हरभजन सिंह ने 2015 में शादी की। दोनों की शादी में क्रिकेट जगत के सितारे शामिल हुए थे और सभी ने खूब मस्ती की।

गीता बसरा और हरभजन सिंह के पास है एक प्यारी बच्ची

शादी के बाद गीता बसरा और हरभजन सिंह एक खुशहाल कपल के रूप में है। 2016 में गीता बसरा ने एक बेटी को जन्म दिया, जोकि बहुत ही ज्यादा प्यारी है। बता दें कि गीता बसरा और हरभजन सिंह की बेटी का नाम हिनाया है। अब ये तीनों अपनी फैमिली में एकदम मस्त रहते हैं। गीता बसरा और हरभजन सिंह अपनी फैमिली को बहुत ही ज्यादा समय देते हैं और समय समय पर दोनों खूबसूरत तस्वीरे पोस्ट करते रहते हैं।

Back to top button