दिलचस्प

एक गलत दांव और 359 मिलियन डॉलर के साथ अपनी पांच पत्नी हार गया ये शख्स

महाभारत की कहानी से तो आप सभी परिचित होगे जिसमें कौंरवों और पांडवोंके बीच धर्मयुद्ध हुआ था। महाभारत होने के पीछे कई कारण बताए जाते हैं, लेकिन उसमें सबसे बड़ा कारण बताया जाता है द्रौपदी का अपमान। अगर द्रौपदी का अपमान ना हुआ होता तो शायद बात महाभारत के युद्ध तक नहीं पहुंचती।  दरअसल कौरवों और पांडवों ने चौसर का खेल खेला था जिसमें युद्धिष्ठिर ने सबकुछ हार जाने के बाद अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया था और खेल में अपनी पत्नी को भी हार गए थे। वैसा ही कुछ कलीयुग में भी नहीं बदला है, लेकिन फर्क है तो ये कि यहां पर दांव पर लगाने वाला कोई युद्धिष्ठिर नहीं है। साथ ही दांव हारने वाले ने सिर्फ एक पत्नी नहीं बल्कि पांच पत्नियां हार गया।

कसिनों में हारा प्रिंस

प्रिंस माजेद बिन अबदुल्ला बिन अबदुल्लाजीज अल सऊद को उसके गैंबलीग और ड्रग की समस्या के लिए पहचाना जाता है। हालांकि जो आंखरी दांव उसने खेला है वह तो उसके लिए भी सोचने वाली बात बन गई है। प्रिंस माजेद ने सिनाई ग्रैंड कसीनों में हफ्ते बिताएं औऱ बड़ी हार का मुंह देखा। प्रिंस ने 6 घंटे तक अनलिमिटेड स्टेक्स पर पोकर का गेम खेला और इतना सबकुछ हार गया जिसका अंदाजा उसने भी नहीं लगाया होगा।

एक शाम में ही प्रिंस माजेद कई सौ मिलियन डॉलर हार गया जिसे कमाने के लिए कई लोग अपनी पूरी जिंदगी बिता देते हैं। इतने ही नहीं हार के बाद उसे अपनी पत्नी को भी दांव पर लगाना पड़ा और इस दांव में वह अपनी 9 में से पांचों बेगमों को भी हार बैठा। कसीनो को डॉयरेक्टर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताय़ा कि प्रिंस ने अपनी पांच पत्नियों को 25 मिलियन डॉलर के बदले गिरवी रखा और जब दांव हर गया तो अपनी पत्नियों को वहीं छोड़ कर चला गया।

पत्नियों को भी हार गया प्रिंस

बता दें कि पत्नियों को आज भी दांव पर लगाना आज भी कुछ जगहों पर कानूनी माना जाता है। हांलांकि इन औरतों का इस तरह दांव पर लग जाना सिनाई ग्रैंड कसीनों और इजिप्ट सरकार के लिए काफी शर्म नाक हैं। हालांकि अभी भी यह बात पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है कि प्रिंस की पत्नियों का क्या होगा और अगर वह सऊदी अरब लौटती हैं तो उनका क्य़ा होगा। कुछ लोगों का मानना है कि सऊदी अरब परिवार में से कई उन्हें खरीद लेगा। साथ ही अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें यमन या कातर में नीलाम कर दिया जाएगा।गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नही है जब प्रिंस माजेद बिन अबदुल्ला बिन अबदुल्लाजीज एल सऊद अपने किसी घृणित काम को लेकर चर्चा में आया हो। 2015 में साऊद के प्रिंस का नाम उस वक्त भी चर्चा में आया था जब एक व्यक्ति के साथ उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी। साथ ही कोकिन लेने और महिला को जान से मारने की धमकी देने जैसे मामले में प्रिंस का नाम सामने आ चुका है।

कुछ दिनों  बाद जब ये सारे तथ्य मीडिया के जरिए लोगों के सामने आए थे तो प्रॉसीक्यूटर्स का कहना था कि प्रिंस के खिलाफ कोई चार्ज नहीं लगाया जा सकता, लेकिन वह देश छोड़कर जा सकता है। हालांकि अब जो हुआ है उसके बाद से प्रिंस एक शांत तरीके से अपना जीवन गुजर बसर कर सकता है क्योंकि वह लगभग सारा पैसा गेम्बलिंग में खो चुका है।

यह भी पढ़ें

Back to top button