बॉलीवुड

बॉलीवुड और खेल जगत के इन सिलेब्रिटीज के घर आए नन्हे मेहमान, जानें किसके घर गूंजी किलकारी

बॉलीवुड के लिए ये समय काफी खास है क्योंकि जहां एक तरफ जबरदस्त शादियां हो रही हैं वहीं दूसरी तरफ घरों में नन्हे मेहमान भी आ रहे हैं। हाल ही में भाभी जा घर पर हैं कि सौम्या टंडन ने भी बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है और उनकी इस खुशी में फैंस भी खुश हैं। हालांकि सिर्फ सौम्या ही नहीं हैं जिनके घर इतनी बड़ी खुशियां आई हैं। पिछले कुछ महीनों में कई सेलिब्रिटीज के घर नन्हे मेहमान और नन्ही परी की खुशियां आ चुकी हैं। आपको बताते हैं कौन से सेलिब्रिटीज के घर माता पिता बनें हैं।

सानिया शोएब

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी प्लेयर शोएब मलिक भी कुछ समय पहले ही माता पिता बने हैं। सानिया ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि दोनों के शादी के काफी लंबे समय बाद उनके घर ये खुशियां आई हैं। इससे पहले दोनों से ये सवा कुछ ज्यादा ही पूछा जाता था कि वह माता पिता बनने के बारे में क्या विचार कर रहे हैं। अब पापा बनने की खुशखबरी शोएब ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

रंभा

90 के दशक में सलमान और गोविंदा जैसे सितारों के साथ काम करने वाली रंभा भी 40 की उम्र में मां बन गई हैं। उन्हें इस बार बेटा हुआ है। इससे पहले उनकी दो बेटियां थीं। उन्होंने 23 सिंतबर तो एक बेटे को जन्म दिया था। रंभा ने सलमान और गोविंदा के साथ हिट फिल्म में काम किया है जिसमें क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, बेटी नंबर 1, बंधन जैसी फिल्में शामि हैं।

शाहिद-मीरा

शाहिद कपूर के घर भी खुशियां दोबारा आई हैं और 5 सिंतबर को मीरा ने बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले उनकी एक बेटी है जिसका नाम दोनों ने मीशा रखा था और अब बेटे का नाम जैन कपूर रखा गया है। मीरा के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबर शाहिद ने इंस्टाग्राम पर बहुत ही खूबसूरती से दी थी। अब शाहिद कपूर का परिवार भी पूरा हो चुका है और दो बच्चों के साथ वह परफेक्ट फादर बन गए हैं।

नील-रुक्मणि

काफी समय से पर्दे से गायब नील नीतिन मुकेश भी पिता बन चुके हैं। पिछले साल ही उन्होंने रुक्मणि सहाय से शादी की थी।  इसके बाद 20 सिंतबर को रुक्मणि ने बेटी को जन्म या था। नील ने इंस्टाग्राम पर बहुत ही खूबसूरत तरीके से इस बात की जानकारी दी थी की वो पापा बनेन वाले हैं। नील कई फिल्मों में विलेन के रुप में भी नजर आ चुके हैं।

राजपाल यादव

जेल में तीन महीने से  बंद राजपाल यादव के घर भी खुशियां आई हैं। उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी राजपाल यादव ने दी थी। जेल में वह कैदियों को हंसाने का काम कर रहे थे। जल्द ही उनकी फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से फिल्म भी रुक गई।

रोहित शर्मा-रितिका

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा भी पिता बन चुके हैं। उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। रितिका की कजिन सीमा खान सोहल खान की पत्नी हैं। अपने भांजी के जन्म की खुशखबरी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी थी।

यह भी पढ़ें

Back to top button