दिलचस्प

वीरू ने पाकिस्तान के गेंदबाज की 1 गेंद पर ठोके 17 रन, जाने कैसे बना ये अनोखा रिकॉर्ड?

इन दिनों क्रिकेट का खुमार हर किसी पर चढ़ा हुआ है। क्रिकेट में आए दिन भारत नये नये रिकॉर्ड अपने नाम कर रहा है। ऐसे में भारत के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे दुनिया का कोई भी बल्लेबाज या खिलाड़ी नहीं तोड़ सकता है। यूं तो क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है, लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाज ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड किया है, जिसे तोड़ा माना फिलहाल नामुकिन लग रहा है। जी हां, भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं, जिसे तोड़ पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

भारत में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी है, जिनकी तुलना किसी और खिलाड़ी के साथ नहीं की जा सकती है। ऐसे में आज हम एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज के नाम दर्ज है। जी हां, 1 गेंद में 17 रन बनाने वाले इकलौत खिलाड़ी भारत में है। 1 गेंद में ज्यादा से ज्यादा 6 रन बनाए जाते हैं और अगर नो बॉल हो तो अधिकतम 13 रन होता है, लेकिन हम यहां बात कर रहे हैं 1 गेंद में 17 रनों की। तो चलिए जानते हैं कि यह अनोखा रिकॉर्ड किस प्लेयर के नाम दर्ज है।

ऐसा बना था 1 गेंद में 17 रन

आपको जानकर ज़रूर हैरानी होगी, लेकिन ऐसा हुआ है। जी हां, 1 गेंद पर 17 रन बनाने वाले खिलाड़ी का नाम वीरेंद्र सहवाग है। जी हां, सहवाग अपने आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। दरअसल, पाकिस्तान के बॉलर नावेद उल हासन ने अपनी पहली गेंद फेंकी और वह नोबॉल थी, इस पर सहवाग ने चौका जड़ा। और उसके बाद नावेद उल हासन ने एक के बाद एक चार नोबॉल फेंकी और फिर क्या, यह कारनामा सहवाग ने कर डाला। और सहवाग ने इस दौरान तीन चौके की मदद और 5 अतिरिक्त रनों की मदद से एक बॉल में 17 रन बनाने में सफल रहे।

पाकिस्तान के बॉलर की मानी गई गलती

हालांकि, सहवाग के इस कारनामे के पीछे पाकिस्तान के गेंदबाजों की गलती बताई जा रही थी, लेकिन जो भी हो दुनिया का सबसे अनोखा रिकॉर्ड सहवाग के नाम दर्ज हो गया। जी हां, सहवाग दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 1 गेंद पर 17 रन बनाए हो और आजतक उनका यह रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं पाया। लगातार पांच नो बॉल करने पर नावेद उल हासन को कई तरह के आलोचनाओं से गुज़रना पड़ा था, लेकिन सहवाग के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

क्रिकेट से दूर हो चुके हैं सहवाग

बताते चलें कि भारत के विस्फोटक बल्लेबाज के नाम से मशहूर सहवाग जब मैदान में जाते थे, तब छक्के और चौके से शुरूआत करते थे। सहवाग भारत के सलामी बल्लेबाज थे, जोकि सचिन तेंदुलकर के साथ बल्लेबाजी करने के लिए आते थे, लेकिन सहवाग बहुत पहले ही क्रिकेट मैच से संन्यास ले चुके हैं और अब वे अपने बिजनेस में व्यस्त रहते हैं। हालांकि, सहवाग आज भी इंडियन क्रिकेट टीम से जुड़े मुद्दे पर अपनी राय देते रहते हैं।

Back to top button