दिलचस्प

सिर्फ प्रियंका ही नहीं ये एक्ट्रेसेज भी हैं पति से उम्र में बड़ी, माने जाते हैं बॉलीवुड के स्टार कपल

सिर्फ हमारे आम समाज में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में भी लोग परफेक्ट कपल उन्ही को मानते है जिनमें पति की उम्र पत्नी से ज्यादा होती है। इसी वजह से कई बार लोग ऐसे कपल को ट्रोल करते हैं जिनमें पत्नी पति से बड़ी होती है। इसमें प्रियंका और निक को उनकी शादी के लिए ट्रोल किया जाता है, लेकिन प्रियंका भी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर चुकी हैं। हालांकि सिर्फ प्रियंका ही नही है जो अपने पति से उम्र में ज्यादा बड़ी हैं। उनके ही जैसी कितने हिरोइनें हैं जिनके अपने पति से उम्र का काफी फासला है। उम्र के फासले कैसे भी हो रिश्ते प्यार से निभाने पड़ते है। इस बात की गवाह है ये जोड़ियां।

सोहा अली खान- कुणाल खेमु

नवाब की बेटी औऱ सैफ की बहन सोहा भी अपने पति कुणाल से उम्र में 5 साल बड़ी हैं। दोनों ने ही फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है।सोहा जहां अब फिल्मों से दूर रहती हैं वहीं कुणाल अभी भी फिल्मों में बने हुए हैं। उनकी पिछली फिल्म गोलमाल 4 सुपरहिट थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है जिसके चलते इनमें प्यार भी हो गया। इसके बाद 2015 में सोहा ने कुणाल से शादी कर ली।

 

उर्मिला-मोहनीश

रंगीला फिल्म से धूम मचाने वाले उर्मिला अपनी दमदार एक्टिंग के लिए आज भी जानी जाती है। उर्मिला ने भी फिल्मों से दूरी बना ली है, लेकिन उनकी शादी की भी खूब चर्चा हुई थी। उर्मिला ने 2016 में मोहसिन अख्तर से शादी कर ली। उर्मिला मोहसिन से 10 साल बड़ी हैं, लेकिन इनके रिश्ते में प्यार खूब दिखता है। इनकी शादी में उर्मिला के महंगे से लंहगे की भी खूब चर्चा हुई थी। उर्मिला ने बॉलीवुड के 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दी थी।

 बिपाशा बसु- करण सिंह ग्रोवर

हॉरर के साथ बोल्डनस का तड़का लगाने वाली बिपाशा बसु हमेशा से ही एक हिट एक्ट्रेस रही हैं। उनका अफेयर 10 साल तक जॉन के साथ था, लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद बिपाशा का दिल अपने से 4 साल छोटे करणसिंह ग्रोवर पर आ गया। इनकी शादी भी बॉलीवुड की शानदार शादियों में से एक थी।

अर्चना- परमीत

क़ॉमेडी सर्कस की जज औऱ मिस ब्रिगेन्जा के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने भी एक्टर- डॉयरेक्टर परमीत शेठी से शादी की।  कई फिल्मों में निगेटिव रोल निभा चुके परमीत आज एक सफल निर्देशक बन चुके हैं। वहीं फिल्मों के साथ साथ रिएलिटी शो को जज कर अर्चना भी काफी हिट हो चुकी है। बता दें की अर्चना औऱ परमीत ने एक दूसरे से 1995 में शादी की थी। अर्चना उम्र में परमीत से 7 साल बड़ी हैं।

 

ऐशवर्या- अभिषेक

बॉलीवुड की क्यूट कपल्स में से एक ऐश और अभिषेक की जोड़ी भी है।  साल 2007 में ऐश और अभिषेक ने शादी की थी औऱ यह साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। बता दें कि ऐश अभिषेक से 2 साल बड़ी हैं। हांलांकि दोनों के बीच का प्यार हमेशा मीडिया को देखने को मिलता है। ऐश और अभिषेक की एक प्यारी सी बेटी है राध्या जो फेसम स्टार किड्स में से एक हैं।

 

यह भी पढ़ें

Back to top button