बॉलीवुड

बॉलीवुड की वो 5 जोड़ियां जिनकी कहानी रह गई अधूरी….

प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है, लेकिन हर प्यार को उसकी मंजिल भी नहीं मिलती। बॉलीवुड में जमाना चाहे कभी का भी हो कुछ रिश्ते हमेशा अधूरे रह गए। ना जानें कितन लोग करीब आए सभी को लगा कि बहुत जल्द वो शादी कर लेंगे, लेकिन ना जाने किस वजह से वो रिश्ते टूट गए। आज आपको बताएंगे ऐसी जोड़ियों के बारे में जिनका रिश्ता बहुत गहरा होने के बाद भी शादी के मंडप तक नहीं पहुंचा।

सलमान-ऐश्वर्या-

बॉलीवुड के वो दो दमदार सितारे जिन्होंने पर्दे पर अपनी केमेस्ट्री से आग लगाई तो रियल लाइफ की कॉन्ट्रोवर्सी से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट से शुरु हुए सलमान और ऐश का प्यार परवान तो चढ़ा, लेकिन उसे मंजिल नहीं मिल पाई। इनकी लव स्टोरी में विलेन बना सलमान का गुस्सा और जुनून। सलमान हद से ज्यादा ऐश पर अपना प्यार जताते और धीरे धीरे वो प्यार कब हदें पार कर गया किसी को पता नहीं चला। ऐश ने सलमान पर उनके साथ नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया। ये मामला कभी सुलझा ही नहीं और इनका रिश्ता खत्म हो गया। ऐश ने तो अभिषेक से शादी कर ली, लेकिन सलमान अभी तक हैंडसम बैचलर हैं।

करीना-शाहिद-

एक वक्त ऐसा था जब ये दोनों सुपरस्टार एक ही नाम लगते थे। पब्लिकली भी दोनों ने अपना प्यार कभी नहीं छिपाया। शाहिद और करीना की लव स्टोरी को देखकर लगता था कि दोनों बहुत जल्द शादी कर लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। धीरे-धीरे दोनों में दूरियां बढ़नी शुरु हो गईं और फिल्म जब वी मेट के सुपरहिट होते होते दोनों अलग हो गए। जहां करीना पटौदी परिवार की बहु बन चुकी हैं तो वहीं शाहिद भी मीरा के साथ बेहद खुश हैं।

संजय दत्त-माधुरी दीक्षित-


90 के दशक में सबसे चर्चित जोड़ी थी संजय दत्त और धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। सभी को लगा ये दोनों बहुत जल्द अपने रिश्ते को नाम देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एक तो संजय का दिलफेंक नेचर और दूसरा ब्लास्ट में नाम आने के बाद जेल जाने के बाद माधुरी ने संजय दत्त से दुरियां बना लीं। आज माधुरी डॉ नेने की पत्नी बन चुकी हैं तो वहीं संजय दत्त ने भी मान्यता से शादी कर ली।

शत्रुघ्न सिन्हा-रीना रॉय-

बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा था जब रीना पर्दे पर राज करती थीं उस वक्त बिहारी बाबू शत्रु से उनके अफेयर के किस्से मशहुर थें। दोनों का करियर बढ़ियां चल रहा था, लेकिन रीना के लंदन जाने के बाद खबर आई की शत्रु ने पुनम से शादी कर ली। इस खबर से फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था। गौरतलब है कि शत्रु की बेटी सोनाक्षी की शक्ल काफी हद तक रीना से ही मिलती है।

रेखा- अमिताभ-


सदाबहार दोनों कलाकार की तरह इनकी प्रेम कहानी भी सदाबहार रही। रेखा और अमिताभ के अफेयर के बारे में शायद ही होगा जिसे खबर ना होगी। ये एक ऐसी प्रेम कहानी रही जिसे कभी मंजिल नहीं मिली। अमिताभ के साथ रिश्तों के चलते जया और रेखा भी दरार आ गई। आज भी अमिताभ और रेखा एक दूसरे से नजरे मिलाने से बचते हैं।

Back to top button