बॉलीवुड

तो क्या रणबीर और आलिया ने कर ली है सगाई….?

बॉलीवुड में शादी का सीजन जोरों पर हैं। एक तरफ तो दीपिका और रणवीर की शादी की चर्चा चल रही है तो वहीं अरबाज खान भी एक बार और सेहरा बांधने जा रहे हैं, दूसरी तरफ प्रियंका और निक भी सगाई कर चुके हैं। हालांकि इसी बीच ये खबर भी सामने आ रही है जिसने बॉलीवुड के गलियारों में बड़ी हलचल मचा दी है। खबर है कि राजी गर्ल आलिया भट्ट ने सांवरिया ब्वॉय रणबीर कपूर से सगाई कर ली है और बहुत जल्द वो शायद मिसेज कपूर भी बन जाएं।

खबर है कि पिछले हफ्ते रणबीर के जन्मदिन पर दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। हालांकि इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से ये दोनों लव बर्ड्स हर जगह साथ नजर आते हैं ये बात सच भी हो सकती है। रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान करीब आए और धीरे धीरे इन्हें हर जगह एक साथ स्पॉट किया जाने लगा। गौरतलब है कि अपने रिश्ते को लेकर दोनों खुलकर कुछ नहीं बोलते , लेकिन इशारों इशारों में ये जता देतें हैं कि कुछ चल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

Happy ? to my Friend Philosopher an Guide ❤️ loads of love and duas ❤️ #lovehim #bestintheworld #wise happy birthday @rimosky ❤️?

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

दरअसल रणबीर और आलिया की सगाई की खबरें इसलिए भी जोरों पर चल रही है क्योंकि नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें रणवीर और आलिया अपनी अपनी मां के साथ हैं। नीतू और राजदान जहां एक साथ खड़ी हैं तो आलिया भी क्यूट स्माइल के साथ नीतू कपूर के बगल में हैं। वहीं रणबीर कपूर भी सोनी राजदान के बगल में खड़े हैं। तस्वीरों को देखकर तो ये ही लग रहा है कि दोनों की माओं ने इस रिश्ते को कुबूल कर लिया है।

हाल ही में रणबीर ने सादगी से अपना जन्मदिन मनाया और साथ ही उन्होंने आलिया से शादी कर ली।गौरतलब है कि रणबीर की इससे पहले कैटरीना और दीपिका भी गर्लफ्रैंड रह चुकी हैं और इन दोनों के साथ ही रिलेशनशिप में रहते हुए ऐसा लगता था कि रणबीर अब शादी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वहीं आलिया के साथ वक्त बिताते हुए रणबीर इतना बड़ा फैसला ले लेंगे इसके बारे में भी किसी ने नहीं सोचा होगा।

गौरतलब है कि नीतू कपूर भी आलिया को पसंद करती हैं तो वहीं महेश भट्ट को भी रणबीर कपूर पसंद हैं।इंडस्ट्री के कुछ लोग बताते हैं कि रणबीर को लगता है कि आलिया ही उनके लिए परफेक्ट हैं और वो ही उनके जीवन में स्थिरता लाएंगी।उनके इस रिश्ते पर दोनों परिवार की तरफ से कोई आपत्ती नहीं जताई गई।अगर इस खबर की पुष्टि कर दी गई तो हो सकता है कि 2020 तक दोनों शादी कर लेंगे।

बता दें कि आलिया ने इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट किया था, लेकिन किसी कारण उनका रिश्ता ज्यादा टिक नहीं पाया। वहीं रणबीर को लेकर वो कॉफी कॉन्फिडेंट नजर आती हैं। एक बार कॉफी विद करण में उन्होंने करण के एक सवाल पर कहा था कि वो रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। दिलचस्प है कि तब किसी को इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि ये बात भविष्य में कभी सच भी हो सकती है।

Back to top button