बॉलीवुड

जल्द दूल्हा बनने वाले हैं रणबीर कपूर, बहन रिद्धिमा ने होने वाली भाभी को दिया ये खास गिफ्ट

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियो में हैं। जी हां, आलिया भट्ट इन दिनों कामकाज को लेकर चर्चा में नहीं, बल्कि अफेयर को लेकर सुर्खियो में हैं। आलिया भट्ट का रणबीर कपूर के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। इस रिश्ते को लेकर दोनों ही बहुत ज्यादा सीरियस हैं, तो वहीं इनकी फैमिली भी दोनों को एक करने में ऐड़ी चोटी का बल लगा रही हैं। आलिया और रणबीर कपूर भले ही इस मसले पर बोलने से बचे, लेकिन उनकी तस्वीरे सबकुछ बयां कर दे रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

आलिया और रणबीर कपूर के अफेयर के चर्चे इन दिनों जोरो से हैं। दोनों कई जगह एक साथ स्पॉट किया गया तो दोनों एक दूसरे की फैमिली के साथ भी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इन सबके बीच इनके फैंस के दिलो में यही सवाल है कि आखिर दोनों शादी कब करेंगे? हालांकि, बीच में यह खबरे आ रही थी कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन अब पूरा मामला साफ साफ दिखाई दे रहा है। न्यू ईयर मनाने के लिए आलिया रणबीर कपूर की फैमिली के साथ दिखी, जिसके बाद मौसम का रूख तेज़ी से बदल गया और इस पर मुहर रिद्धिमा कपूर ने लगाई।

रिद्धिमा कपूर ने आलिया और रणबीर कपूर को दिया गिफ्ट

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन वे अच्छी डिजाइनर हैं। हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने आलिया और रणबीर कपूर को अंगूठी गिफ्ट किया। इस अंगूठी पर AR लिखा हुआ है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रिद्धिमा कपूर अब चाहती है कि आलिया और रणबीर कपूर एक दूसरे से शादी कर लें, इसी वजह से उन्होंने दोनों को अंगूठी दी।

रणबीर की फैमिली के साथ मस्ती करती हुई दिखीं आलिया भट्ट

आलिया और रणबीर कपूर को तो एक साथ कई बार देखा गया है, लेकिन ऐसा मौका बहुत कम बार आया है कि आलिया रणबीर की फैमिली के साथ मस्ती कर रही हो। हाल ही में, आलिया रणबीर की फैमिली के साथ न्यू ईयर मनाती हुई नजर आई। इस दौरान आलिया काफी सहज महसूस कर रही थी। दरअसल, शादी से पहले आलिया और रणबीर एक दूसरे की फैमिली को भी जानना और समझना चाहते हैं, इसलिए दोनों एक दूसरे की फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं।

फैमिली से मिल चुकी है हरी झंडी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों के रिश्ते को फैमिली से हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में दोनों की फैमिली जल्दी ही दोनों की शादी कराने के मूड में है, लेकिन आलिया और रणबीर कपूर अभी इस रिश्ते को नेक्स्ट स्टेप पर ले जाने से कतरा रहे हैं। दरअसल, आलिया और रणबीर कपूर अभी कई बड़े प्रोजक्ट में बिजी है, इसलिए वे फिलहाल अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं। हालांकि, खबर यह है कि दोनों साल के आखिरी तक शादी कर सकते हैं।

Back to top button