बॉलीवुड

बॉलीवुड पर है 5 लाख किसानों का कर्ज, इस फिल्म के लिए अन्नदाताओं ने दिया था चंदा

किसी भी देश के लिए किसान उसकी जान होता है। जी हां, किसान अपनी परवाह करते हुए बिना लोगों का पेट भरने के लिए तड़के उठ जाते और फिर खेत में जाकर काम करते हैं। पूरी दुनिया किसान का कर्जदार है। किसान जिस तरह से अपनी निष्ठा के साथ देश की सेवा करता है, उस तरह शायद कोई और कर सकता है। किसान की बदौलत आज हम अपने आलीशन घर में बैठकर अच्छा अच्छा खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिनेमा भी किसान का कर्जदार है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

आज भले ही किसानों की हालत खस्ता हो चुकी है और वे आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं, लेकिन किसानों ने एक समय फिल्म का निर्माण भी किया। जी हां, सालो पुरानी फिल्म मंथन के निर्माता का अता पता आज तक किसी को नहीं चल पाया। हैरानी की बात तो यह है कि इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया था, लेकिन सालो बाद इस फिल्म के निर्मातओं के बारे में खुलासा हुआ है। फिल्म मंथन को बनाने में एक दो निर्माता नहीं थे, बल्कि पूरे 5 लाख निर्माता थे। यह फिल्म पर्दे पर कमाल धमाल मचा चुकी है। ऐसी फिल्म शायद ही कोई होगी।

फिल्म मंथन के डायरेक्टर श्याम बेनेगल, तो निर्माता बने 5 लाख किसान

श्याम बेनेगल की यह फिल्म गांव पर आधारित है। फिल्म मंथन बेहतरीन फिल्मों में से एक है।.इस फिल्म के निर्माता 5 लाख किसान थे। जी हां, जानकर आपको थोड़ा अजीब ज़रूर लगा होगा, लेकिन सच तो यह है कि फिल्म मंथन को बनाने में किसानों का पैसा लगा है। पांच लाख किसानों ने इस फिल्म के लिए 2-2 रूपये दिया था, जिसके बाद यह फिल्म बनकर तैयार हुई। यह फिल्म 70 के दशक की सबसे बेहतरीन फिल्म थी, जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़े –गूगल पर ‘भिखारी’ सर्च करने पर आती है पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो, जानिए क्या है वजह?

साल 1976 में इस फिल्म को मिला नेशनल अवॉर्ड

साल 1976 में इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। इस फिल्म की तारीफ न सिर्फ देश में हुई, बल्कि विदेशों में भी इसे सराहा गया। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तो गांवो से लोग ट्रक में भर भर कर शहर जाकर फिल्म देखते थे। ऐसे में अगर आपने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखी है तो एक बार ज़रूर देखें, क्योंकि इस फिल्म में भारत की सच्चाई को दिखाया गया और यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों को छूती है।

फिल्म मंथन में इन कलाकारो ने किया काम

उस दौर के पॉपुलर कलाकारों ने इस फिल्म में काम किया, जिसमें स्मिता पाटिल, अमरीश पुरी, नसीरूद्दीन शाह और गिनिश जैसे आदि कलाकार शामिल है। स्मिता पाटिल उस समय की पॉपुलर अभिनेत्री थी। इतना ही नहीं, पर्दे पर लोग स्मिता पाटिल को देखकर जमकर सिक्के उछालते थे। स्मिता पाटिल की जबरदस्त एक्टिंग की बदौलत यह फिल्म जन जन के दिल में बस गई। इसके अलावा इस फिल्म की कहानी के लिए तो कोई शब्द ही नहीं बचता है, क्योंकि यह बहुत ही शानदार कहानी है। यह मात्र एक ऐसी फिल्म है, जिसमें 5 लाख निर्माता है।

यह भी पढ़े –Google पर किया ‘बैंक लूटने का तरीका’ सर्च और फिर चला गया बैंक, उसके बाद जो हुआ…..

Back to top button