विशेष

इन देशों में क्रिसमस मनाने के हैं अनोखे अंदाज, इस देश भूत बनकर मनाते हैं क्रिसमस

25 दिसंबर यानी क्रिसमस को बहुत ही खुशी से मनाया जाता है। इस दिन लोग सैंटा क्लॉज का इंतेजार करते हैं जिससे वह उनकी विशेज पूरी करें। भारत में भी यह त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। विदेशों में इस त्यौहार को बहुत ही इंतजार किया जाता है। अलग अलग देशों में इस त्यौहार को बहुत ही रोचक ढंग से मनाते हैं। ऐसी चीजें आपको भारत में देखने को नहीं मिलेगा। आपको बताते हैं कौन सी हैं वह दिलचस्प परंपरा।

चेक रिपब्लिक

हमारे देश में शादी के लिए कई तरह के साइन मानते हैं। जैसे अगर दुल्हन की कलीरें जिस कुंवारी लड़की पर गिरती है ऐसा मानते हैं कि उसकी आने वाले समय में शादी होगी। ऐसा ही शादी के लिए 25 दिसंबर को लड़कियां भी करती हैं। यहां पर लड़कियां क्रिसमस से पहले चेरी के पेड़ की एक डाल को पानी में डूबाकर रखती हैं उसके बाद अगर क्रिसमस से पहले उस पर अगर फूल आ गए तो इसका मतलब .यह है कि अगले साल तक उनकी शादी हो जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया

हमारे देश में जहां लोग कैप लगाकर और जैकेट पहनकर क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों काफी गर्मी पड़ती है और लोग अक्सर बीच पर अपना यह डे मनाना पसंद करते हैं। आपको सैंटा क्लाज यहां पर सर्फिंग करते दिख सकते हैं। लोग भी कैप और बैलून के साथ पानी में खेल खेलते हुए क्रिसमस का त्यौहार सेलिब्रेट करते हैं।

फ्रांस

इस देश में क्रिसमस बहुत ही प्यारे तरीके से मनाया जाता है। यहां पर बच्चे रात में सोने से पहले फायर प्लेस के पास अपने जीते रख देते हैं। ऐसा माना जाता है कि सैंटा हमेशा से चोरी छिपे इनमें गिफ्ट रख कर जाते हैं। बच्चे जब सुबह सो कर उठते हैं तो यहां ढेर सारे खिलौने, चॉकलेट और उन्हें उनकी पसंद की चीजें मिलती हैं।

ब्रिटेन

क्रिसमस मनाने का यह अंदाज भी यहां बेहद निराला है। यहां पर सैंटा को बच्चे अपनी विश लिखकर देते हैं और फायर प्लेस के पास ले जाते हैं। अगर चिट्ठी में आग पकड ली तो इसका मतलब सैंटा ने उनंकी विश पूरा करने का वादा किया है। इस तरह से ढेरों बच्चे अपने मन में कई तरह की विश को पूरा करने की आस में लेटर लिखते हैं।

नार्वे

यहां क्रिसमस के दिन हर घर में झाड़ू छिपा दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस की शाम को हवा में जो भी बूरे सामान हं या बूरे शक्ति है वह घर से बाहर चली जाती है। ऐसा माना जाता है कि घर में रखी झाड़ू कई बार सफाई के चलते अपने साथ गंदगी भी साथ ले आती है इसके बाद से झाड़ू छिपा कर रख दी जाती है।

ऑस्ट्रिया

यहां आपको रंग बिरंगा खुशी मनाता सैंटा क्लॉ शायद ही देखने को मिलें। यहां क्रिसमस हैलोवीन की तरह मनाते हैं। लोग यहां राक्षस औऱ भूत का भेष बनाकर सड़कों पर घूमते हैं और बच्चों को डराते हैं।

भारत

हमारे देश में भी इसे बहुत ही खास तरीके से मनाया जाता है। अगर क्रिसमस ट्री ना मिल पाए तो घर पर या आसपास किसी भी पेड़ पर लाइट लगाकर यह त्यौहार मनाते हैं साथ ही केक भी खाते हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button