बॉलीवुड

सलमान खान करने जा रहे हैं इस स्टार किड को लॉन्च, क्यूटनेस में आलिया को देती हैं टक्कर

बॉलीवुड में इस साल कई स्टार किड्स ने पर्दे पर डेब्यू किया और उनकी फिल्में सफल भी हुई। इसमें जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर को करण जौहर ने लॉन्च किया था। करण जौहर अक्सर स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं भाईजान सलमान खान भी अक्सर नए चेहरे को पर्दे पर एंट्री देने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर वह ऐसे ही एक स्टार किड को लॉन्च करने वाले हैं। सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में सलमान और सोनाक्षी का नाम कन्फर्म है और इसी फिल्म में दर्शकों को एक नया चेहरा भी देखने को मिलेगा। आपको बताते हैं कौन है वह स्टार किड।

आश्वमी को लॉन्च करेंगे सलमान

सलमान बॉलीवुड में दोस्ती के लिए बहुत मशहूर हैं। उनके ऐसे ही एक बहुत अच्छे दोस्त हैं महेश मांजरेकर जो अक्सर सलमान खान की फिल्मों में अहम रोल करते नजर आते हैं। महेश की बेटी अश्वामी को सलमान बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। फिलहाल अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। खबर है कि सलमान दबंग 3 में अश्वामी को लॉन्च करेंगे। गौरतलब है कि 2010 में दबंग फिल्म से ही सलमान ने सोनाक्षी को भी लॉन्च किया था और उन्हें दबंग गर्ल का टाइटल भी मिल चुका है।

 

महेश मांजरेकर ने कहा कि सलमान के साथ हमारे रिश्ते हमेशा से अच्छे रहे हैं। सलमान हमेशा अपनी जड़ों से जुड़ा रहना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि हां सलमान मेरी बेटी को लॉन्च करने जा रहे हैं, इसमें कुछ समय भी है। आगे उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई अच्छा ऑफर हाथ लगेगा वैसे ही इस काम को भी अंजाम दे दिया जाएगा। उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि वह इतने बड़े कलाकार हैं, लेकिन मानसिक तौर पर वह एक मिडिल क्लास आदमी की तरह ही हैं। महेश की बातों से पूरी तरह यह तो क्लीयर नहीं हुआ कि वह दबंग 3 की बात कर रहे हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आश्वमी को इस फिल्म से ही बॉलीवुड में एंट्री मिलेगी।

कौन हैं आश्वमी

बता दें कि अश्वामी महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा की बेटी हैं। इसके साथ ही उनका एक और बेटा है जिसका नाम सत्या है। इसके बाद महेश ने दूसरी शादी मेधा मांजरेकर से की। इससे उनकी एक बेटी सई भी है। 29 अगस्त 1988 में जन्मी अश्वामी सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहती हैं। उनकी खूबसूरती देखकर कह सकते हैं कि आने वाले कई स्टार किड को आश्वमी कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

बता दें कि महेश मांजरेकर ने इससे पहले वॉन्टेड में एक पुलिस वाले का रोल किया था जो भ्रष्ट रहता है। इसके बाद फिल्म रेडी में उन्होंने सलमान के पिता का रोल निभाया था। फिल्म दबंग में उन्होंने सलमान के ससुर का रोल निभाया था। वह जल्द ही एक मराठी फिल्म के साथ सलमान के साथ नजर आने वाले थे, लेकिन अभी इसका काम रुका हुआ है। महेश का कहना था कि सलमान उस फिल्म के लिए चाहते थे की गोविंदा उस फिल्म में लीड रोल में रहें, लेकिन किसी बात पर बात नहीं पाई। इसके बाद अब महेश जल्द ही भाई- व्यक्ति की वल्ली का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button