दिलचस्प

क्यूटनेस में तैमूर को भी मात देता है सानिया मिर्जा का बेटा, सामने आई पहली तस्वीर

भारत की टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सानिया मिर्जा ने खेल जगत में बड़े बड़े मुकाम अपने नाम किये हैं। सानिया मिर्जा भारतीय महिलाओं और लड़कियों की प्रेरणा बन चुकी हैं। सानिया मिर्जा ने टेनिस में न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में भारत का झंडा लहराया है। सानिया मिर्जा की कामयाबियों की जितनी बात की जाए उतनी ही कम है। एक समय जब सानिया मैदान में उतरती थी, तब लोगों के जुबान पर सिर्फ इंडिया ही इंडिया होता था। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

भारतीय स्टार सानिया मिर्जा अक्टूबर में मम्मा बन चुकी हैं। सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका चेहरा उन्होंने लंबे इंतजार के बाद दुनिया को दिखाया। जी हां, सानिया मिर्जा अपने बेटे को जब भी बाहर लेकर जाती थी, तब उसका चेहरा छिपाकर रखती थी, ऐसे में उनके फैंस को इसी बात का इंतजार रहता था कि वह अपने बेटे का चेहरा कब दिखाएंगी, ऐसे में अब सानिया मिर्जा ने फैंस के इंतजार की घड़ी को खत्म किया है। सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे इजान मिर्जा मलिक की एक तस्वीर पोस्ट की है।

सानिया मिर्जा ने की क्यूट तस्वीर पोस्ट

भारतीय स्टार सानिया मिर्जा ने अपने क्यूट से बेटे का चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है। जी हां, सानिया मिर्जा का बेटा देखने में उनकी तरह ही क्यूट लग रहा है। बता दें कि सानिया मिर्जा न सिर्फ खेल जगत में नाम फेम बनाया है, बल्कि उनकी चर्चा खूबसूरती में भी की जाती है। सानिया मिर्जा ने पोस्ट में लिखा कि इस भागदौड़ भरे जीवन में बेहतर जिया जा सकता है, और यह समय दुनिया से हेलो बोलने का है, ऐसे में सानिया मिर्जा के बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इजान कंबल में लिपटे हुए और एक स्माइल कर रहे हैं, जोकि खूब पसंद किया जा रहा है।

इजान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हो चुकी हैं सानिया

हाल ही में सानिया इंडिया आई और उन्हें इजान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि, इस बार भी सानिया ने अपने बेटे का चेहरा छिपा रखा था, लेकिन उनके फैंस को उनके बेटे का बैक लुक भी बहुत अच्छा लगा था। बता दें कि सानिया मिर्जा ने 30 अक्टूबर को इजान को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद सानिया के पति शोएब मलिक ने ट्विटर के ज़रिए दी थी और लिखा था कि मेरी पत्नी बहुत मजबूत है और इस समय भी खूब मजबूत है।

2010 में शोएब के साथ सानिया ने की थी शादी

जब सानिया ने अपने प्यार का इजहार किया तो इनकी शादी को लेकर कई सारे विवाद भी हुए। पहले तो दोनों की फैमिली नहीं मान रही थी, लेकिन सानिया और शोएब ने यह बता दें कि अगर प्यार सच्चा हो तो पूरी दुनिया आपको मिलवाती है। दोनों ने अपने प्यार के लिए लड़ाई लड़ी और साल 2010 में दोनों ने धूमधाम से शादी की। शादी के बाद सानिया पाकिस्तान रहने लगी, लेकिन कभी कभार वे इंडिया आती जाती रहती हैं।

Back to top button