दिलचस्प

रिसेप्शन में दीपिका को टक्कर देती दिखीं साइना नेहवाल, यहां देखिये वेडिंग पार्टी की तस्वीरें

साल 2018 के आखिरी तक कई सितारे शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आए। जी हां, फिर चाहे बात फिल्म जगत की हो या फिर खेल जगत की। यह साल पूरी तरह से  सितारों की शादी के लिए गवाह बना। नवंबर और दिसंबर में तो कई सितारे शादी के बंधन में बंधे। जहां कुछ शादियां चर्चा में रही तो वहीं कुछ बेहद सिंपल तरीके से हुई। इसी बीच दीपिका, प्रियंका और ईशा अंबानी की शादी इस साल की यादगार शादी बन गई, लेकिन हम बात कर रहे हैं खेल जगत की। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

जहां एक तरफ अभी तक आप दीपिका और प्रियंका के रॉयल लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं सिंपल शादी करने के बावजूद साइना नेहवाल चर्चा का विषय बन चुकी हैं। जी हां, 14 दिसंबर को साइना ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई। इनकी शादी की खबर तब सामने आई जब उन्होंने तस्वीरे शेयर की। बता दें कि बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने परूपल्ली कश्यप से शादी की। इनकी शादी बहुत ही सिंपल ढंग से हुई, लेकिन रिसेप्शन देखकर हर किसी के होश उड़ गए। साइना नेहवाल एक बड़ी खिलाड़ी है, ऐसे में उनका हर चीज़ खास तो बनता ही है।

रिसेप्शन में कमाल की खूबसूरत लग रही थी साइना नेहवाल

साइना नेहवाल ने शादी के बाद अपने रिश्तेदारों के लिए एक वेडिंग पार्टी रखी, जिसमें उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहनी। साइना नेहवाल सब्यसाची के ड्रेस के साथ काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। हर कोई उनकी तस्वीर देखकर अपने होश खो दे रहा है। सिंपल लुक में शादी करने वाली साइना का यह लुक किसी ने कल्पना नहीं होगी। बता दें कि साइना नेहवाल दुनिया भर में भारत का नाम रौशन करती हैं। साइना ने हैदराबाद के 5 स्टार होटल नोवोटल में रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और रकुलप्रीत पहुंची।

बताते चलें कि साइना और परूपल्ली कश्यप ने ब्लू कलर की मैचिंग ड्रेस पहनी। साइना ने ज्यादा गहने नहीं पहने। तो वहीं परूपल्ली ने मोतियों का हार पहना। रिसेप्शन में इस कपल ने केक भी काटा। नये कपल की खुशियों में शामिल होने के लिए कई सारे मेहमान शामिल हुए। सारा और परूपल्ली कश्यप के रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। सभी ने रिसेप्शन में जमकर मस्ती की। साइना पर सबकी निगाहे टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़े – बॉलीवुड की इन 5 मुस्लिम एक्ट्रेसेस ने चुना हिंदू दुल्हा, इन्होने तो लिव में रहने के बाद की शादी

पिछले 10 साल से हैं दोनों रिलेशनशिप में

बता दें कि साइना और परूपल्ली कश्यप पिछले 10 साल रिलेशनशिप में है। दोनों एक दूसरे के प्रति लॉयल हैं। रिसेप्शन में दोनों ने दीपिका और रणवीर सिंह को जमकर टक्कर दी। साइना ने अपने रिसेप्शन में कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं, अगर बात दोनों के रिलेशनशिप की जाए तो दोनों का रिश्ता काफी ज्यादा मजबूत हो चुका है। साइना 20 बड़े टाइटल जीतकर भारत की सुपरस्टार बन चुकी हैं, तो वहीं परूपल्ली भी खूब नाम कमा रहे हैं।

यह भी पढ़े –दुनिया के सबसे खूबसूरत जगह दूसरा हनीमून मनाएंगे प्रियंका-निक, यहां जानिए कौन सी है जगह?

Back to top button