बॉलीवुड

दुल्हन ईशा से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी ये 64 साल की अभिनेत्री, यहां देखिये तस्वीरें

इंडिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी बुधवार को हुई। जी हां, ईशा अंबानी ने बुधवार को आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लिए। ईशा अंबानी की शादी मुकेश अंबानी के घर एंटेलिया में हुई। एंटेलिया को खूबसूरत तरीके से सजाया गया। शादी की जश्न यूं तो कई दिनों से चल रहा है, लेकिन बुधवार को दोपहर तीन बजे से शादी के समारोह की शुरूआत हुई। इस शादी की हर एक चीज़ खास मानी जा रही है। फिर चाहे वह मेहमानों का वेलकम हो या फिर शादी की रस्में। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के सितारे शामिल हुए। मुकेश ने हर किसी को इसमें इनवाइट किया था। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी खुद मेहमानों का स्वागत कर रही थी। मेहमानों की स्वागत में कोई कमी नहीं रह जाए, इसकी वे भरपूर कोशिश कर रहे थे। इन सबके बीच मुकेश अंबानी और नीता अंबानी थोड़े निराश होते हुए नजर आए। ईशा अंबानी की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई। यह भारत की सबसे महंगी शादी है और इसकी चर्चा अभी आने वाले कुछ महीनों तक होनी ही है।

पारंपरिक तरीके से अंबानी के बेटों ने ली शादी में एंट्री

मुकेश अंबानी के बेटे भी उन्ही के तरह फेमस है। ऐसे में अपनी बहन की शादी में उन्होंने घोड़े से एंट्री लेकर सारी लाइमलाइट लूट ली। जी हां, हर कोई उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहा था। इन दोनों ने एंट्री तब ली मुकेश अंबानी मेहमानों के बीच थे और तभी उनके बेटे घोड़े पर बैठकर एंट्री ले ली। अनंत और आकाश के साथ श्लोका मेहता ने आनंद पीरामल का स्वागत किया, जोकि बेहद ही खास रहा। इस शादी में नाक खींचने की भी रस्म हुई।

बॉलीवुड की हस्तियों ने लगाएं चार चांद

ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई, जिन पर सभी की निगाहे टिकी रही। इस कड़ी में प्रियंका से लेकर रेखा तक शामिल हुई। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अलावा कई अभिनेता भी शामिल हुए। अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और आमिर खान के अलावा दीपिका और प्रियंका भी अपने पति के साथ पहुंचे। इतना ही नहीं, इस शादी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हुए। बता दें कि इन सब सितारों के अलावा अनिल कपूर, सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ, सैफ अली खान, करीना कपूर, करण जौहर और करिश्मा कपूर आदि सितारे शामिल हुए।

रेखा चुरा ले गई सारी लाइमलाइट

 

बॉलीवुड में अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकीं रेखा इन दिनों पार्टी में अपना कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं। ईशा अंबानी की शादी में रेखा जब पहुंची तो सबकी निगाहे उन्ही पर टिकी रही। 64 साल की अभिनेत्री ईशा अंबानी से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। रेखा ने अलग अलग स्टाइल में तस्वीरे खींचवाई, जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Back to top button