दिलचस्प

ईशा अंबानी सेरेमनीःजब ऐश ने पति अभिषेक की पूर्व प्रेमिका का पकड़ा हाथ,फ्लोर पर जमकर लगाए ठुमके

पूरा बॉलीवुड इन दिनों सिर्फ और सिर्फ शादी के जश्न में डूबा है। प्रियंका सोनम, दीपिका के बाद 12 दिसंबर को अब ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने भी शादी कर ली। शादी का माहौल कुछ ऐसा था जैसे लग रहा था कि कई अवॉर्ड फंक्शन हैं और पूरा बॉलीवुड उमड़ा पड़ा है। सभी एक से बढ़कर लग रहे थे। हालांकि इससे पहले असल धमाल तो ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में हुआ था। इस सेरेमनी में कुछ ऐसे सितारे भी एक दूसरे के साथ नाचते नजर आए जो जल्दी एक दूसरे से नजरे भी नहीं मिलाते थे। इन फंक्शन ने कई लोगों के बीच दुरियां खत्म कर दी।

करिश्मा संग ऐश ने लगाए ठुमके

यहां बात कर रहे हैं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की जो अपने पति के साथ डांस फ्लोर पर जमकर थिरक रही थीं। वहीं दूसरी तरफ करिश्मा कपूर भी डांस फ्लोर पर जमकर अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहीं थीं। मस्ती मस्ती में ऐश ने करिश्मा का हाथ पकड़ा औऱ उन्हें फ्लोर पर नचा दिया। तीनों फिर सोनू के टीटू की स्वीटी के गाने दिल चोरी साडा पर एक साथ थिरकते नजर आए। वहीं अभिषेक भी कंफर्टेबल होकर करिश्मा के साथ डांस करते नजर आए।

गौरतलब है कि एक वक्त पर करिश्मा और अभिषेक बच्चन के अफेयर की खबरें टॉक ऑफ द टाउन हुआं करती थी। इतना ही नहीं करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई तक तय हो गई थी। हालांकि कुछ बात बिगड़ने के चलते यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद से ही यह दोनों परिवार एक दूसरे से कटा कटा नजर आता था। अभिषेक भी करिश्मा से थोड़े दूर दूर ही नजर आते थे।

अभिषेक ने भी किया डांस

बाद में यह खबरें भी आईं कि ऐश करिश्मा को खास पसंद नहीं करती हैं और दोनों एक दूसरे को इग्नोर ही करती रहती हैं। हालांकि ईशा अंबानी के फंक्शन में तीनों नें एक साथ ठूमके लगाकर लोगों की यह गलतफहमी भी दूर कर दीं। इससे पहले कृष्णा राज के निधन कार्यक्रम में भी ऐश ने रानी को गले लगा लिया था। बता दें कि अभिषेक का नाम रानी मुखर्जी से भी जुड़ा था और इनकी शादी की खबरें भी उड़ रहीं थीं। वहीं ऐश ने दोनों स्टार के साथ अच्छा व्यवहार दिखाकर जता दिया कि उनके मन में किसी के लिए कोई बैर भाव नही है।

ऐश लग रहीं थी बेहद खूबसूरत

बता दे कि ईशा अंबानी की शादी में बच्चन परिवार से ऐश और अभिषेक बेटी आराध्या के साथ नजर आए। यहां ऐश्वर्या ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी और जूड़ा बनाया हुआ था।इस साड़ी में वह बेहद ही खूबसूरत भारतीय नारी लग रही थीं। वहीं करिश्मा, करीना और सैफ अली खान सफेद लंग के कपड़ों में बेहद ही रॉयल लग रहे थे। इन सितारों को देखकर एक के बाद एक लोगों के होश उड़ रहे थे।

वहीं आलिया भट्ट ने भी लंहगा पहना हुआ था और यहां वह अकेली पहुंची थी। आलिया का साथ देने के लिए रनबीर भी नहीं आए। वहीं सोनम कपूर भी अपने अलग अंदाज के साथ ईशा अंबानी की शादी में पहुंची। उन्होंने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी थी जिसमे दूपट्टे के पीछे इज एके ओके लिखा हुआ था। उनके जलवों ने भी सबका कैमरा अपनी ओर खींच लिया। शादी में प्रणब मुखर्जी और कई बड़े दिग्गज लोग पहुंच थे।

यह भी पढ़ें

Back to top button