राशिफल

Rashifal 10 December 2018: आज सिर्फ एक भाग्यशाली राशि पर मेहरबान हो रहे हैं भगवान भोलेनाथ

आज सोमवार का शुभ दिन है और हिन्दू धर्म में सोमवार को देवों के देव महादेव का दिन माना जाता हैं। आज भगवान भोलेनाथ अपनी असीम कृपा से सिर्फ एक भाग्यशाली राशि की किस्मत को चमकाने वाले हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 10 December 2018

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको व्यवसाय में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। गुरुजनों और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज शिव मंदिर में जल चढ़ाने से आपकी सभी समस्याओं का अंत हो जायेगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई के मन कम लगेगा। कारोबार में जबरदस्त उछाल आएगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज वृषभ राशि वालों का किसी मुद्दे पर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। आपकी आमदनी खर्चों के मुकाबले कम रहेगी। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज वाहन गाड़ी सावधानी पूर्वक चलाएं। भगवान शिव की कृपा से आज आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। आप गलत संगति से बचने की कोशिश करें। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है। आपका मन विचलित हो सकता है। आने वाले तीन दिनों में आपको कई शुभ परिणाम प्राप्त होगा। कारोबार में प्रगति और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। जीवनसाथी संग भावनात्मक संवेदनशीलता के साथ-साथ प्यार की मधुरता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरी करने वालों को आज आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ होगा। महत्वपूर्ण मामलों पर आज आपको कोई योजना बनाने की आवश्यकता पड़ेगी। किसी और की बात आपको किसी और तक पहुंचाने का काम भी आपको दिया जा सकता है। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। जल्दबाजी से हानि व अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप आज दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में यश और कीर्ति की वृद्धि होगी। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। किसी मित्र को उधार में दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा लोग आपके आकर्षक व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आपको आज भारी धन लाभ होने की संभावना बन रही है, आप इसमें नया घर और गाड़ी की खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। गलत संगति या नशे की लत से बचें। आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। आपके घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। आपके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा और खास होगा। आज दूसरों के वाद विवाद में पड़ने से बचें। अच्‍छे समाचार मिलने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज की गई यात्रा मनोरंजक रहेगी। अगर आपके कुछ लोगों से झगड़े चल रहे हैं तो वे आज खत्म हो जाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज तुला राशि के कारोबारियों को मुनाफा मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ज्यादा खर्च की चिंता से आपके मन अस्वस्थता रह सकती है। आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी खास काम को निपटाने में समय की कमी भी महसूस होगी। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपकी विशेष रुचि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक स्थिति को लेकर जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर भी ध्यान दें। आप तेजी से अपनी अलग पहचान बनाते हुए कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपको नए लाभदायक अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में कोई आपको आकर्षित कर सकता है और आप भी उसकी तरफ खींच सकते हैं। सहयोग और सहभागिता के साथ में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में दुख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। आप जो काम कर रहे है उसमें मेहनत के हिसाब से फल अवश्य मिलेगा। आपको विवाद निपटाने में भी बहुत हद तक सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पैसों के लेन-देन में जोखिम न लें। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आपके सीनियर्स आपको सही रास्ता दिखाने की कोशिश करेंगे। पैसे कमाने के नए मौके मिलने के योग बन रहे हैं। मकर राशि वालों के प्रेम संबंधों में निखार आएगा। आज अचानक धन लाभ के योग हैं। किसी व्यक्ति की सहायता से कामकाज में सफलता मिलेगी। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढेगी। आप परिवार सहित किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारी में किया गया काम बिल्कुल फायदेमंद साबित होगा। कामकाज को ज्यादा समय देना होगा। अपने खान-पान और सेहत पर ध्यान दें। बातचीत में सहजता रहेगी। भोलेनाथ की पूजा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियाँ खत्म हो जाएगी और आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका स्वास्थ्य कमज़ोर हो सकता है। उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। सम्पत्ति का विस्तार होगा। मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन लिए कई रूपों में अच्छा रहने वाला है। आपको दांपत्य जीवन में मधुर माहौल मिल सकता है। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो कामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। शादीशुदा लोगो की लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी।

आपने Rashifal 10 December 2018 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 December 2018 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 December 2018 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को बताए थे 5 रहस्य, जिसका पालन करके मनुष्य का बदल जाएगा जीवन

Back to top button