राशिफल

Rashifal 6 December 2018: भगवान विष्णु पलटने जा रहे हैं इन 7 राशियों की किस्मत, जानें भविष्यफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु सात राशि वालों की किस्मत पलटने वाले हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 6 December 2018

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि के जातक आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे। अगर आज आप जीतोड़ मेहनत करेंगे तो अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। कारोबार व व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने आपको प्रसन्न बनाए रखना होगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि हो सकती हैं। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

प्यार के मामले में आपको आज निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारें क्योंकि आखिर में आपके सच्चे प्यार जीत होगी। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन भरा हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव विचारों से बचें। परिजनों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। वृषभ राशि वालों को अपनी प्रतिभाओं के लिए भी पुरस्कार मिल सकते है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज भगवान विष्णु की कृपा से धनलाभ के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेगें। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी। थोड़े बहुत उतार-चढाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। प्रॉपर्टी मार्केट में आपके फायदे का कोई समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पास-पड़ोस वाले आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। आपके मन में बहुत विचित्र और अनावश्यक किस्म की चिंताएं बनी रहेंगी। आज किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपके काम में उससे कोई रुकावट न आएं। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा हो सकती है। ऑफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करें। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी भी तरह के बड़े निवेश में अनुभवी की सलाह जरूर लें, वरना पैसा उलझ भी सकता है। जिन लोगों को किसी काम के परिणाम को लेकर चिंता हो रही थी वो अपने डर से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से गलती होने पर उससे बहस करने के बजाय मांफ कर दें। जल्दबाज़ी में लिए गए फ़ैसले के कारण आपको ज़िन्दगी में आगे चलकर पछताना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके जीवनसाथी का मूड आज उदास रह सकता है। इसलिए अपने तीखे रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव को लेकर चिंतित न हों। किसी कठिन परिवारिक मसले को सावधानी से सुलझाने की जरूरत होगी। आप अपनी मेहनत से आर्थिक संकटों से तुरंत पार करने में कामयाब होंगे। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके पास अपनी सेहत को सुधारने के लिए भरपूर समय होगा। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से आपकी वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। परिवार के सदस्य आपके नजरिए का समर्थन करते नजर आएंगे। माताजी के साथ अनबन हो सकती है या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। आज जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी करने के लिए शुभ दिन है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव रहेगा। क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से किसी से मनमुटाव नहीं होगा। घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपकी एकाग्रता भंग हो सकती हैं। आप में से कुछ लोगों को वित्तीय स्तर पर मजबूती मिलने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत कामयाब होने वाली है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ गलत विचार आज आपके काम में बाधा बन सकते हैं। पुराने काम अधूरे रह सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन आज दूर होगी। आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। खर्चा और टेंशन बढ़ सकती है। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी। पड़ोसियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज घर में कुछ बदलाव होंगे ये बदलाव आपको भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ दूसरों के सामने ज़ाहिर करने में सफल रहेंगे। शत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें। यात्रा के दौरान आप अपने मकसद में सफल रहेंगे। विवाहित आज शाम को किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते है। इ

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपको व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में अचानक भारी धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लीन रहेंगे। वित्तीय स्तर पर स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर उतार चढाव चलते रहने के संकेत हैं। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अपने कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करें। आज दूसरों की सलाह पर ध्यान देना होगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी। आपकी जरूरत से ज्यादा भावुकता के कारण आपको लोगों के साथ संबंधों में अपनत्व की कमी महसूस होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी जिस से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं। बिजनेस में आ रहीं अड़चने आज किसी मित्र की मदद से खत्म हो जाएंगी।

आपने Rashifal 6 December 2018 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 December 2018 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 December 2018 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आखिर क्यों गणेश भागवान की पूजा में नहीं चढ़ाते हैं तुलसी, ये है वजह

Back to top button