रिलेशनशिप्स

अपनी गर्लफ्रैंड को बर्थडे पर दें ये खास गिफ्ट्स, खुशी से झूम उठेगी

आमतौर पर माना जाता है कि महिलाओं को सरप्राइज, तोहफे बहुत ज्यादा पसंद होते हैं। और अगर उनके बर्थडे की बात हो तब तो वो आपसे एक खास गिफ्ट की उम्मीद जरूर रखती हैं। ऐसे में उसकी उम्मीदों पर खरा उतरने और उसको खुश करने के लिए एक खास तोहफा आपको देना पड़ेगा। जिससे कि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे पूरी तरह से इंप्रेस हो जाए। गिफ्ट देना प्यार का एहसास करवाना होता है। सभी कपल्स अपने अपने अंदाज में प्यार करते हैं। लेकिन गिफ्ट तो हर लड़की को पसंद होता है। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि आप अपने गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर क्या गिफ्ट करेंगे तो आज हम आपको बताएँगे कि ऐसे कौन से गिफ्ट हैं जो आप अपनी गर्लफ्रेंड को देंगे तो वो आपसे बहुत ज्यादा खुश होगी।

  • रिस्ट वॉच- गिफ्ट सिर्फ शो पीस के लिए नहीं होना चाहिए। गिफ्ट ऐसा होना चाहिए कि उसे आपकी गर्लफेंड हमेशा अपने पास रखे। रिस्ट वॉच उन्हीं में से एक है। यह हमेशा आपकी गर्लफ्रेंड की कलाई में होगी। यह समय तो दिखाता ही है साथ ही एक ब्रेसलेट वाला लुक भी देता है। यह गिफ्ट आपकी गर्लफ्रेंड को बहुत पसंद आएगा। अगर इसे आप अपनी पार्टनर के बर्थडे पर देते हैं तो और भी खास हो जाएगा।
  • मेकअप बाक्स- आमतौर पर ये माना जाता है कि लड़कियों को सजने संवरने का बहुत शौक होता है। ऐसे में अगर आपकी पार्टनर मेकअप का शौक रखती है तो आप उसे एक मेकअप बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट आपके पार्टनर को खुश कर देगा।

  • ट्रिप प्लान करें- बर्थडे पर एक ट्रिप प्लान करना भी अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इस सबकी जानकारी अपनी पार्टनर को पहले से न दें। और एक सरप्राइज ट्रिप पर ले जाएं। यह आइडिया अपनी पार्टनर को खुश करने का बेहतरीन तरीका हो सकता है। हो सकता है यह ट्रिप उसे जीवन भर याद रहे। तो बेहतर होगा कि आप अपने व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकालकर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाएं।
  • कपड़े- लड़कियाँ अलग अलग कपड़ों की बहुत ज्यादा शौकीन होती हैं। ऐसे में अगर आपका बजट ठीक ठाक है तो उन्हें अपने साथ ले जाकर उनके पसंद का कोई कपड़ा दिलाएं। तय बात है कि ये गिफ्ट उन्हें बहुत पसंद आएगा।

  • ज्वैलरी- अगर आपकी पार्टनर ज्वैलरी का शौक रखती है तो उसे इयर रिंग, रिंग, ब्रेसलेट और चेन वगैरह उपहार स्वरूप दे  सकते हैं। यह गिफ्ट आपके पार्टनर के बर्थडे को  खास बना देगी। अगर आपके पार्टनर की इजाजत हो तो इन ज्वैलरी को अपने हाथों से पहनाएँ, इससे उसकी खुशी दुगुनी हो जाएगी।
  • पर्स- आज कल बाजार में बहुत ही स्टाइलिश पर्स आ गए हैं। चाहे वो बड़े हैंड बैग हों या क्लच। अगर आप कोई पर्स गिफ्ट करते हैं तो ये उनके काम भी आएगा। कलर की बात करें तो आप रेड, ब्लैक या अगर आपके पार्टनर की कोई फेवरेट कलर हो तो उस कलर का भी आप गिफ्ट दे सकते हैं।

  • बर्थडे केक- महिलाओं को अपने पार्टनर का किया सबकुछ अच्छा लगता है। अगर आपके पार्टनर का जन्मदिन है तो आप उसे एक केक भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा कर के आप उनके दिल में खास जगह भी पा सकते हैं।

Back to top button